यूटिलिटी

PPF Investment: PPF में हर महीने 5 हजार रुपये करते हैं निवेश, तो मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा पैसा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 25, 2024, 01:38 PM IST

PPF Investment: पीपीएफ में निवेश की राशि पर सरकार 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देती है। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। पीपीएफ में पांच साल का लॉकिंग पीरियड होता है। यानी शुरुआती पांच साल तक आप इस स्कीम से निवेश की राशि नहीं निकाल सकते हैं।

Image

PPF Account

Photo : iStock

PPF Investment: पैसे से पैसा बनता है, अगर आप भी इस कहावत को मानते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस स्कीम में आप छोटी रकम निवेश कर लाखों रुपये का फंड जमा कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड का एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिहाज से भी यह स्कीम मुफीद मानी जाती है। इस स्कीम में आप सालाना 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इनकम टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है।

5000 रुपये के निवेश पर कितना रिटर्न

PPF कैलकुलेटर के अनुसार, आप PPF खाते में हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करना शुरू करते हैं, तो 15 साल बाद आपके पास इस्तेमाल के लिए 15,77,841 रुपये होंगे। इस तरह निवेश आप 9,00,000 रुपये का निवेश करेंगे। इसपर आपको लगभग 6,77,840 रुपये का ब्याज मिलेगा।

कितना मिलता है निवेश पर ब्याज

पीपीएफ में निवेश की राशि पर सरकार 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देती है। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। कोई भी सिर्फ 500 रुपये की राशि इस स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकता है और मैक्सिमम निवेश की लिमिट 1.5 लाख रुपये है। पीपीएफ 15 साल में मैच्योर होता है। हालांकि, इसे आप दो बार पांच-पांच साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। मतलब की आप 25 साल तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

लॉकिंग पीरियड

पीपीएफ में पांच साल का लॉकिंग पीरियड होता है। यानी शुरुआती पांच साल तक आप इस स्कीम से निवेश की राशि नहीं निकाल सकते हैं। पीपीएफ EEE कैटेगरी में आता है, जो निवेश और इसके ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स छूट को सुनिश्चित करता है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत, सालाना 1.5 लाख रुपये तक का निवेश टैक्स छूट के लिए योग्य है।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article