Indigo Summer Sale: अगर आप सस्ते में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडिगो आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इंडिगो एयरलाइंस ने गर्मियों के लिए खास ‘Summer Sale’ की घोषणा की है। इस ऑफर में आपको सस्ते घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट के साथ-साथ कई खास ऑफर मिल रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस की समर सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा किराए में छूट के साथ-साथ यात्रियों के लिए नए ऐड-ऑन सौदे भी शामिल हैं। इसके अलावा, इंडिगो अपनी सीधी घरेलू उड़ानों के लिए इंडिगोस्ट्रेच पर 25 प्रतिशत की छूट दे रही है।
IndiGo Summer Sale
कब से कब तक मिलेगा ऑफर
इंडिगो का यह ऑफर सीमित समय के लिए है। यूजर्स को 15 अप्रैल 2025 से 18 अप्रैल 2025 की बुकिंग की तारीखें पर ही इस सेल का फायदा मिलेगा। इसके अलावा यात्रा की तारीख बुकिंग के कम से कम 7 दिन बाद की होनी चाहिए।
इंडिगो समर सेल
अपने सीमित समय के ऑफर के तहत, इंडिगो ग्राहकों के लिए घरेलू उड़ानों के लिए 1,499 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,499 रुपये से शुरू होने वाले सभी समावेशी एकतरफा किराया ऑफर कर रहा है। अगर बुकिंग उनके ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाती है, तो 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
एयरलाइन्स की समर सेल 15 अप्रैल, 2025 से 18 अप्रैल, 2025 तक की गई बुकिंग के लिए मान्य है, जो बुकिंग की तारीख से सात दिनों से ज़्यादा की यात्रा के लिए है। छूट वाले किराए के अलावा, ग्राहक इंडिगो के ऐड-ऑन डील पर 50% तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
समर सेल में क्या है खास ऑफर?
- घरेलू टिकट की शुरुआती कीमत: 1,499 रुपये (टैक्स समेत, एक तरफ का किराया)।
- विदेश टिकट की शुरुआती कीमत: 4,499 रुपये (टैक्स समेत, एक तरफ का किराया)।
- IndiGoStretch सीटों पर 25% की छूट, ये ज्यादा लेग स्पेस और आरामदायक सीटें देती हैं।
- इसके लिए प्रोमो कोड: 6ESTCH इस्तेमाल करना होगा (सिर्फ डायरेक्ट डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए)।
- बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट या ऐप से करने पर 5% की अतिरिक्त छूट।
- इंडिगो के ऐड-ऑन (अतिरिक्त सुविधाओं) जैसे सीट सेलेक्शन, बैगेज, फूड आदि पर 50% तक की छूट।
- घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए प्री-पेड अतिरिक्त सामान पर 50% तक की छूट
- स्टैंडर्स सीट चयन पर 35% तक की छूट (फ्रंट XL, इमरजेंसी XL और पंक्ति 2-5 को छोड़कर)
- पहले से बुक किए गए भोजन पर 10% की छूट
- आपातकालीन XL सीटें INR 699 (घरेलू) और INR 799 (अंतर्राष्ट्रीय) से शुरू होती हैं
- फास्ट फॉरवर्ड पर 50% तक की छूट
- 6E प्राइम, 6E सीट और ईट पर 30% तक की छूट
