दृष्टिहीन यात्रियों की मदद के लिए आगे आया भारतीय रेलवे, अब बिना किसी सहायता के Train में कर सकेंगे सफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 02:12 PM IST

Indian Railways Will Provide Facilities to Blind Passengers: दिल्ली मंडल के तहत आने वाले इस सोनीपत स्टेशन पर कुल 50 ब्रेल लिपि बोर्ड लगवाए हैं। जिससे ²ष्टिबाधित यात्रियों को बुकिंग खिड़की, प्लेटफार्म व शौचालय से लेकर प्लेटफार्म पर जाना आसान हो जाएगा। उन्हें किसी की सहायता की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी के अनुसार सोनीपत के बाद अब रेलवे की ओर से दिल्ली से अंबाला रूट के सभी स्टेशन पर ब्रेल लिपि संकेतक लगाए जाने की योजना है।

Indian Railways Will Provide Facilities to Blind Passengers: अब दृष्टिहीन यात्रियों (Blind Passengers) को भी रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर किसी से पूछताछ या मदद की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर मार्गदर्शिका बोर्ड के साथ एक पीली बिंदियों वाली पट्टी लगाने की पहल की है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दृष्टिहीन यात्रियों को सुविधा देने के तहत उतरी रेलवे के सोनीपत स्टेशन पर ब्रेल लिपि में मार्गदर्शिका बोर्ड के साथ एक पीली बिंदियों वाली पट्टी लगाकर मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कैंटीन व पूछताछ केंद्र सहित सभी जगहों पर ब्रेल लिपि संकेतक लगाए गए हैं।

Indian Railways Will Provide Facilities to Blind Passengers

Indian Railways Will Provide Facilities to Blind Passengers

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर दिशा जानने के लिए भी अब दृष्टिहीन यात्रियों को किसी के सहारे या दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह मार्गदर्शिका बोर्ड को हाथ लगाते ही सोनीपत स्टेशन की सही दिशा जान सकेंगे। दृष्टिहीन यात्रियों को सहूलियत देते हुए मार्गदर्शिका बोर्ड के साथ एक पीली बिंदियों वाली पट्टी लगाई गई है, जिस पर उचित दूरी के साथ खड़े होकर यात्री ब्रेल लिपि मार्गदर्शिका के सहारे स्टेशन की सभी व्यवस्थाओं का अनुमान लगा लेंगे, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। ब्रेल लिपि का ज्ञान रखने वाले ²ष्टिहीन यात्री संकेतक को आसानी से समझ सकेंगे।

End of Feed