Train Ticket Booking: छठ-दशहरा-दिवाली की टिकट बुकिंग हुई शुरू, रेलवे ने कर दिया इंतजाम

Train Ticket Booking: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें देशभर में चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था होगी, ताकि नियमित ट्रेनों में टिकट न मिलने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।

Train Ticket Booking: भारत में गणेश चतुर्थी से फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में लोग नवरात्रि, दिवाली और छठ पर घर जाने की अभी से तैयारी कर रहे हैं और ट्रेन में अपनी सीट कंफर्म कर रहे हैं। यदि आप भी नौकरी या पढ़ाई के लिए दूसरे शहर में रहते हैं और छठ-दशहरा-दिवाली में घर जाना चाहते हैं तो अभी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। सरकार ने दिवाली और छठ पूजा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं डिटेल्स।

train

त्योहारी सीजन पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें (फोटो-istock)

त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन और 20% छूट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस बार दिवाली और छठ पर्व के लिए यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और रिटर्न टिकट पर 20% की छूट भी मिलेगी। रेल मंत्री ने कहा कि 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच लौटने वाले यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर लाखों यात्रियों को राहत देगा।

End of Feed