रेलवे के मिशन रफ्तार की बदौलत अब जल्दी पहुंचेंगे घर, रेलवे का सिस्टम होगा बेहतर

भारतीय ट्रेनों से यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने मिशन रफ्तार की शुरुआत कर दी है। इस मिशन के तहत फिलहाल नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली-मुंबई रूटों पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। आइये आपको बताते हैं कि मिशन रफ्तार क्या है और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के पीछे रेलवे की क्या मंशा है?

Mission Raftaar: न सिर्फ स्टेशनों में बल्कि ट्रेनों में भी यात्रियों के अनुभव को शानदार बनाया जा सके इसके लिए भारतीय रेलवे लगातार कई नए प्रयास करता रहता है। यात्रियों के बेहतर अनुभव के लिए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना जितना जरूरी है, ट्रेनों की स्पीड बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है। अब इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मिशन रफ्तार के तहत भारतीय ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। फिलहाल भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से हावड़ा और नई दिल्ली से मुंबई के बीच मौजूद रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ानी शुरू की है। आइये जानते हैं, मिशन रफ्तार क्या है?

Mission Raftaar

मिशन रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय ट्रेनों की रफ्तार

भारतीय रेलवे का मिशन रफ्तारइस मिशन को सबसे पहले 2016-17 के बजट में पेश किया गया था। मिशन रफ्तार के तहत भारतीय ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी ताकि यह सही समय में अपना सफर पूरा कर सकें। मिशन रफ्तार के तहत भारतीय रेलवे एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार तो बढ़ाएगा ही साथ ही मालगाड़ियों की रफ्तार में भी इजाफा करेगा। आपको बता दें कि मिशन रफ्तार के तहत भारतीय रेलवे ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाएगा।

End of Feed