भारतीय रेलवे बहुत जल्द ही रेलवे का सुपरऐप लॉन्च करने जा रहा है। यह ऐप भारतीय रेलवे द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं को, जो अभी फिल्हाल अलग-अलग मोबाइल ऐप पर हैं, वो अब एक ही ऐप पर उपलब्ध होगी। पहले चरण में ऐप आरक्षित टिकटों, अनारक्षित टिकटों और प्लेटफ़ॉर्म टिकटों के लिए बुकिंग सेवाओं की जानकारी देगा। इसके साथ ही रेलवे की इस सुपर ऐप में ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ और खाना ऑर्डर करना शामिल है।
सुपरऐप
रेल मंत्रालय की ओर से सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स भारतीय रेलवे के सभी सार्वजनिक अनुप्रयोगों के लिए एक सुपरऐप विकसित कर रहा है। अभी शुरुआत में ऐप आरक्षित टिकट, अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ, बोर्ड पर खाना ऑर्डर करने, रेलमदद और माल ढुलाई से संबंधित पूछताछ के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। ऐप को उपयोगकर्ताओं के आसानी के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और उपयोगकर्ता अनुभव दोनों को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।
भारतीय रेलवे सुपरऐप सुविधाएं कुछ इस तरह होंगी
सिंगल-साइन-ऑन: - उपयोगकर्ता एकल क्रेडेंशियल के माध्यम से सभी सेवाओं तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, समान क्रेडेंशियल का उपयोग भारतीय रेलवे के मौजूदा ऐप्स जैसे आईआरसीटीसी रेलकनेक्ट, यूटीएस मोबाइल ऐप आदि में किया जाएगा।
ऑल-इन-वन ऐप:- आज की तारीख में आरक्षित और अनारक्षित बुकिंग के लिए अलग-अलग ऐप उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, ट्रेन की आवाजाही/शेड्यूल का विवरण जांचने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना होगा। ये सभी सेवाएँ अब एक एकीकृत ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगी।
एकीकृत सेवाएं: - एक समेकित और एकीकृत तरीके से कई स्रोतों से व्यापक जानकारी देने के लिए सेवाओं का एकीकरण किया जा रहा है। उदाहरण के लिए, पीएनआर पूछताछ संबंधित ट्रेन जानकारी भी प्रदर्शित करेगी।
आसान ऑनबोर्डिंग/साइन-अप: - उपयोगकर्ताओं को सुपरऐप पर शामिल होने के लिए अपने मौजूदा रेलकनेक्ट या यूटीएस ऐप क्रेडेंशियल का उपयोग करने की सुविधा दी जाती है। उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने और ऐप को आसानी से सुलभ बनाने के लिए साइन-अप प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
लॉगिन में आसानी:- उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के लिए कई लॉगिन विकल्प प्रदान किए गए हैं। एक बार लॉग-इन करने के बाद, ऐप को mPIN या बायोमेट्रिक के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
