यूटिलिटी

Indian Railways: एसी ट्रेन का सफर होगा सस्ता.. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को रेलवे का तोहफा

Indian Railways Mumbai Hisar Duronto Express: भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और हिसार के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में स्थाई रूप से थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के 2 डिब्बे लगाने का ऐलान किया है। रेलवे के इस फैसले से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Image

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से हिसार के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में 2 थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास कोच

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से हिसार तक चलने वाली दुरंतो में लगेंगे इकोनॉमी क्लास के डिब्बे
  • रेलवे के फैसले से सस्ता होगा एसी ट्रेन का सफर
  • महाराष्ट्र, गुजरात समेत 4 राज्य के यात्रियों को होगा फायदा

Indian Railways Duronto Express from Mumbai: रेल यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और आरामदायक सेवाएं देने के लिए भारतीय रेल लगातार बड़े कदम उठा रहा है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल और हिसार के बीच चलाई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (Mumbai Central-Hisar Duronto Express) में 2 थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के डिब्बों को बढ़ाने का फैसला किया है। खास बात ये है कि हिसार-मुंबई सेंट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में होने वाली डिब्बों की ये बढ़ोतरी स्थाई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन के बारे में दी पूरी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से हिसार तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12239, मुंबई सेंट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल, 2023 से दो एक्स्ट्रा थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास डिब्बे के साथ चलाई जाएगी। इसी तरह वापसी में हिसार से मुंबई सेंट्रल तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12240, हिसार-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 18 अप्रैल, 2023 से दो एक्स्ट्रा थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास डिब्बे के साथ चलाई जाएगी। बताते चलें कि रेलवे के इस फैसले से यात्री अब कम किराये में भी एसी ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकेंगे। दरअसल, थर्ड क्लास इकोनॉमी क्लास का किराया थर्ड क्लास एसी के किराये से कम होता है।

8 थर्ड क्लास एसी कोच के साथ चलती है दुरंतो एक्सप्रेस

मुंबई सेंट्रल और हिसार के बीच चलाई जाने वाली इस दुरंतो एक्सप्रेस के डिब्बों की संख्या में बदलाव किए जाने के बाद ट्रेन में 1 फर्स्ट क्लास एसी, 3 सेकेण्ड क्लास एसी, 8 थर्ड क्लास एसी, 2 थर्ड एसी इकोनामी क्लास, 1 पेंट्रीकार, 1 गार्ड और 1 पावरकार सहित कुल 17 डिब्बे हो जाएंगे। बताते चलें कि ये ट्रेन महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच अपनी यात्रा पूरी करने के लिए गुजरात और राजस्थान के रास्ते से चलती है। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, जयपुर जंक्शन, सीकर जंक्शन, झुंझनू, लोहारू जंक्शन और सादुलपुर जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकती है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article