यूटिलिटी

Indian Railways: परेशानी झेलने के लिए तैयार रहें रेल यात्री, यूपी से गुजरने वाली ये 6 ट्रेनें कई दिनों तक रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

Indian Railways: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अधिकार में आने वाले रसुइया और बनथरा रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य की वजह से यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि उनकी 6 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

Image

Indian Railways: विकास कार्यों की वजह से यूपी से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द
  • पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट
  • यात्रियों को कई दिनों तक उठानी पड़ेंगी दिक्कतें

Indian Railways: भारतीय रेल अपने यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में तमाम सुधार और विकास कार्य कर रहा है। हालांकि, इन काम की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, एक बार काम पूरा हो जाने के बाद यात्रियों को शानदार सेवाएं मिलेंगी।

पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

इसी सिलसिले में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के तहत आने वाले रसुइया और बनथरा रेलवे स्टेशन पर रेल विकास से जुड़े कामों की वजह से नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इस काम की वजह से पूर्व मध्य रेलवे की 6 ट्रेनें कई दिनों तक रद्द रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल्स शेयर की हैं।

रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

1. डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

2. हावड़ा से देहरादून तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12369, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

3. हावड़ा से देहरादून तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12327, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 7 अप्रैल और 11 अप्रैल को रद्द रहेगी।

4. लालगढ़ से डिब्रूगढ़ तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

5. देहरादून से हावड़ा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12328, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 8 अप्रैल और 12 अप्रैल को रद्द रहेगी।

6. देहरादून से हावड़ा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12370, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

रेल यात्री अपने यात्रा और ट्रेन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे के आधिकारिक पूछताछ पोर्टल https://enquiry.indianrail.gov.in/ पर भी जा सकते हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article