Holi 2026: होली पर जाने में नहीं होगी परेशानी, रेलवे चलाएगा 1,400 नई ट्रेन

Holi Special Train: रेलवे मंत्रालय ने घोषणा की है कि मार्च महीने में देशभर में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों की मांग बढ़ने पर यह संख्या 1,500 तक भी पहुंच सकती है। इसका मकसद त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करना है।

होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय ने घोषणा की है कि मार्च महीने में देशभर में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों की मांग बढ़ने पर यह संख्या 1,500 तक भी पहुंच सकती है। इसका मकसद त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करना है।

Holi special trains

Holi special trains/Photo-AI

मार्च में चलेगी सबसे ज्यादा स्पेशल सेवाएं

मार्च का महीना लंबी दूरी की यात्रा के लिहाज से सबसे व्यस्त माना जाता है। इस साल रेलवे ने होली 2025 की तुलना में कहीं ज्यादा तैयारियां की हैं। पिछले साल होली पर 1,144 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा मिल सके।

End of Feed