India will be poorer than Bangladesh by 2025? पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि IMF की लेटेस्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक साल 2025 तक भारत, बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब हो जाएगा। इतना ही नहीं, इस फोटो में ये भी दावा किया जा रहा है कि भारत अब विकासशील देश भी नहीं रहा, यानी भारत अब विकासशील देशों की लिस्ट से भी बाहर हो गया है। कीर्ति आजाद (Kirti Azad) की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। कीर्ति आजाद द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो ने देश की वित्तीय स्थिति पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
PIB ने की दावे की जांच-पड़ताल
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कीर्ति आजाद द्वारा पोस्ट की गई फोटो कई मायनों में काफी गंभीर है। लिहाजा, पीआईबी फैक्ट चेक ने कीर्ति आजाद द्वारा पोस्ट की गई फोटो में किए गए दावों की पड़ताल की और सारा सच सामने लाकर रख दिया। PIB Fact Check की पड़ताल में मालूम चला कि फोटो में आईएमएफ के नाम से किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी है। दरअसल, IMF ने ऐसी कोई रिपोर्ट ही जारी नहीं की है।
IMF की एमडी क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने की थी भारत की तारीफ
बताते चलें कि IMF की एमडी क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर कहा था कि साल 2023 में वैश्विक विकास में भारत का 15 प्रतिशत योगदान रहेगा। इतना ही नहीं, जॉर्जीवा ने भारत को लेकर ये भी कहा था कि मंदी के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का 'चमकता स्थान' बरकरार रहेगा।
भारत की छवि खराब करने की कोशिश
IMF ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया था कि साल 2023 में भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इससे साफ जाहिर होता है कि देश-विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने के लिए बड़े लेवल पर काम कर रही हैं।
