Indian Post Office ने शुरू की फास्ट डिलीवरी सर्विस, अब घंटों में घर पहुंचेगा पार्सल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनवरी से पोस्ट ऑफिस में 24 घंटे और 48 घंटे में डाक और पार्सल डिलीवरी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा में डाक अगले दिन पहुंच जाएगी, जबकि 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा में डाक या पार्सल दो दिन में डिलीवर होगा।

इंडियन पोस्ट ऑफिस अब अपनी डिलीवरी सर्विसेज को और तेज करने की तरफ काम कर रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में बड़ी घोषणा की है कि भारतीय डाक विभाग नई फास्ट डिलीवरी सेवाएँ शुरू करने जा रहा है। इन सेवाओं के बाद पोस्ट ऑफिस अब 24 घंटे और 48 घंटे के भीतर डाक और पार्सल पहुंचाने की गारंटी देगा। यानी अब जरूरी दस्तावेज या पार्सल का इंतजार करने के लिए कई दिन नहीं लगेंगे। ऐसे में अब आपका पार्सल महज कुछ ही घंटों में आपके पास पहुंच जाएगा।

Post Office Fast Delivery Service

अब इतने घंटे में पहुंचेगा सामान

सिंधिया ने बताया कि 24 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा में कोई भी डाक आइटम अगले दिन घर पहुंच जाएगा। वहीं 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा में दो दिन के अंदर पार्सल डिलीवर हो जाएगा। इससे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से तेज या थोड़ा धीमी डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं। ये नई सेवाएं जनवरी से शुरू होंगी।

End of Feed