यूटिलिटी

ITR भरते समय कभी न करें ये गलती, देना पड़ सकता है भारी टैक्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 28, 2023, 05:42 PM IST

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर (ITR) जमा करने की समय सीमा खत्म होने में बस तीन ही दिन बचे हैं। क्योंकि इसकी लास्ट डेट 31 जुलाई है।

Image

इनकम टैक्स रिटर्न

Photo : iStock

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर (ITR) जमा करने की समय सीमा खत्म होने में बस तीन ही दिन बचे हैं। क्योंकि इसकी लास्ट डेट 31 जुलाई है। अगर आपने अभी तक अपना ITR नहीं भरा है, तो हमारी सलाह है इसे आप तुरंत भर लें, वरना आगे रिटर्न भरने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। रिटर्न भरते हुए यह भी ध्यान रखें कि आप टैक्स बचाने के लिए उसमें कोई भी गलत जानकारी न दें। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए कमर कस ली है, जो टैक्स बचाने के लिए फर्जी हाउस रेंट की रसीदों, या दान में दी गई रकम की नकली रसीदों का उपयोग करते हैं। डिपार्टमेंट ऐसे लोगों के आईटीआर को चिन्हित करने में जुटा हुआ है।

मकान मालिक का पैन कब जरूरी

नियमों के मुताबिक, सैलरी वाला व्यक्ति अपने मकान मालिक के पैन का खुलासा किए बिना हाउस रेंट के नाम पर 1 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का दावा कर सकता है। हालांकि इससे अधिक के हाउस रेंट पर उनके मकान मालिक के पैन का खुलासा करना होता है और उसकी रसीद को भी दिखाना पड़ता है।

हो रहा गलत उपयोग

कई टैक्सपेयर्स इस प्रावधान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब उन्हें नोटिस भेजकर इसके प्रूफ की मांग करनी शुरू कर दी है। यदि चोरी पकड़ी जाती हैं, तो ऐसे टैक्सपेयरस को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है। इसके बाद जब यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति ने टैक्स बचाने के लिए कम आय दिखाई है, तो डिपार्टमेंट उसके आय पर लागू टैक्स का करीब 200% तक जुर्माना लगा सकता है।

बनवाएं वैलिड रेंट एग्रीमेंट

इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए एक वैध रेंट एग्रीमेंट बनवाएं और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही 1 लाख रुपये से अधिक के भुगतान के लिए मकान मालिक के पैन का उल्लेख करें। आयकर विभाग के मुताबिक असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। अब ये डेडलाइन खत्म होने में सिर्फ 4 दिन का समय बचा है। ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स से अपील कर रहा है कि वह बाद में किसी भी तरह की परेशानी में न फंसे, इसके लिए जरूरी है कि वह समय रहते अपना आयकर रिटर्न फाइल कर दें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article