साथ ही यहां आपके फाइनेंशियल ईयर की समग्र जानकारी उपलब्ध होगी। आप जब चाहें अपने लेन देन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां यूजर्स के ब्याज दर, म्युचुअल फंड, टीडीएस, समेत 46 प्रकार के लेन देन की सूची उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि इस ऐप को डाउनलोड व इस्तेमाल करते समय आपको काफी सावधान रहना होगा। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्म से आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
How To Download AIS Offline Application, कैसे करें AIS ऐप डाउनलोड
- AIS ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर AIS APP टाइप करें।
- ऐप आपकी स्क्रीन पर जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
- इसके बाद आप यूजर नेम व पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
How To Check TDS TCS Online, कैसे चेक करें TDS और TCS
- इसके लिए सबसे पहले AIS APP ओपन करें।
- यहां अपने यूजर नेम व पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- होमस्क्रीन पर जाकर E-Filing पर क्लिक करें।
- अब 26AS Form पर क्लिक करें।
- आपके TDS और TCS से संबंधित संपूर्ण जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
What IS Form 26 AS, क्या होता है Form 26AS
यह एक प्रकार आईटीआर का पासबुक है, इसमें करदाता के विभिन्न आय से काटे गए टीडीएस और टीसीएस का पूरा विवरण होता है। साथ ही इसमें एडवांस टैक्स, स्टॉक मार्केट, म्यूचुआल फंड व विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली आपके आय से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है।
