ITR: टैक्सपेयर्स को राहत, आईटीआर फाइलिंग के लिए फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 11:59 AM IST

ITR Form: मौजूदा समय में 7 तरह के इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फॉर्म हैं। अलग- अलग कैटेगरी के टैक्सपेयर्स की ओर से ये भरे जाते हैं।

नई दिल्ली। देश के सभी टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए सरकार समय- समय पर बदलाव करती रहती है। अब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वालों के लिए एक और बड़ी खबर है। वित्त मंत्रालय ने सभी टैक्सपेयर्स के लिए एक ही आयकर रिटर्न फॉर्म (ITR Form) लाने का प्रस्ताव रखा है। इसमें डिजिटल परिसंपत्तियों से होने वाली इनकम को भी अलग से दर्ज किए जाने का प्रावधान है। इस कदम का उद्देश्य केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

tax

ITR: टैक्सपेयर्स को राहत, आईटीआर फाइलिंग के लिए फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी

15 दिसंबर तक लोगों से मांगी गई राय

End of Feed