PPF Tips: पीपीएफ में करते हैं निवेश, तो कभी न करें ये तीन गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 2, 2024, 01:15 PM IST

PPF Tips: सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्कीम में निवेश की रकम इसलिए सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि निवेश की गारंटी सरकार लेती है। यह एक लॉन्ग टर्म निवेश वाली स्कीम है। पीपीएफ में निवेश करने वाले कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें वित्तीय रूप से नुकसान झेलना पड़ जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्याज की इनकम पर टैक्स नहीं लगता है।
  • टैक्स डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं।
  • समय से पहले निकासी से होगा नुकसान।

PPF Tips: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सेविंग के लिए बेस्ट स्कीम्स में से एक है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए भी इस स्कीम में मुफीद माना जाता है। मैच्योरिटी पर यह स्कीम में निवेशक बड़ी रकम प्रदान करती है। इस स्कीम में निवेश कर आप मोटी रकम जमा कर सकते हैं और घर खरीदने या अन्य जरूरतों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक लॉन्ग टर्म निवेश वाली स्कीम है। पीपीएफ में निवेश करने वाले कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें वित्तीय रूप से नुकसान झेलना पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि पीपीएफ स्कीम से जुड़ी तीन गलतियां कभी न करें।

PPF Investment Tips

निवेश का समय

पीपीएफ में सबसे पहली गलती जो आपको नहीं करनी चाहिए वह है एक बार में 1,50,000 रुपये की मैक्सिमम लिमिट की राशि का कंट्रीब्यूशन। इसके अलावा निवेश की राशि का कंट्रीब्यूशन आपको अप्रैल के पहले सप्ताह में ही कर देना चाहिए। सुनिश्चित करें कि पांच अप्रैल से पहले इसे पूरा कर दें। इस तरह आप अपने पीपीएफ से अधिकतम संभव रिटर्न प्राप्त कर सकेंगे।

End of Feed