हवाई जहाज में सिगरेट पीना मना है तो फिर ऐशट्रे क्यों होता है?

आपने अक्सर देखा या सुना होगा कि हवाई जहाज में धूम्रपान पर पूरी तरह से पाबंदी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जहाजों में आज भी ऐशट्रे (Ashtray) रखा रहता है, आखिर क्यों?

हवाई यात्रा के दौरान आपने विमान के शौचालय (लैवेटरी) में "नो स्मोकिंग" का बोर्ड जरूर देखा होगा, लेकिन इसके बावजूद कई विमानों में आज भी छोटे-छोटे ऐशट्रे लगे होते हैं। ऐसे में कई यात्रियों के मन में सवाल उठता है कि जब उड़ानों में धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित है, तो फिर ऐशट्रे रखने की जरूरत क्यों पड़ती है? इसका जवाब सुरक्षा नियमों और विमानन मानकों से जुड़ा हुआ है।

Ashtray in Airplane

हवाई जहाज में सिगरेट पीना मना है तो फिर ऐशट्रे क्यों होता है?

कभी विमान यात्रा का सामान्य हिस्सा था धूम्रपान

एक समय था जब हवाई जहाजों में धूम्रपान करना आम बात मानी जाती थी। विमानों में स्मोकिंग और नॉन-स्मोकिंग सेक्शन अलग-अलग बनाए जाते थे और यात्रियों को उड़ान के दौरान सिगरेट पीने की अनुमति होती थी। इसी कारण सीटों और शौचालयों में ऐशट्रे लगाए जाते थे, हालांकि समय के साथ सेकेंड-हैंड स्मोकिंग के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रमाण सामने आए, जिसके बाद दुनिया के अधिकांश देशों ने व्यावसायिक उड़ानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बावजूद विमानों से ऐशट्रे पूरी तरह नहीं हटाए गए।

End of Feed