IDBI Bank ने अमृत महोत्सव FD की बढ़ा दी डेडलाइन, ब्याज में भी किया बदलाव, देखें नई दरें

IDBI Bank FD Rates: जुलाई में आईडीबीआई ने 375 और 444 दिनों की अवधि के लिए अमृत महोत्सव एफडी नाम एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी। पहले इस स्कीम में निवेश की डेडलाइन 31 अक्टूबर थी। बैंक समय-समय पर अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम्स की वैलिडिटी को आगे बढ़ा दिया है। जुलाई में आईडीबीआई ने 375 और 444 दिनों की अवधि के लिए अमृत महोत्सव एफडी नाम एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी। पहले इस स्कीम में निवेश की डेडलाइन 31 अक्टूबर थी। अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया गया। 375 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट वाली स्कीम में निवेश पर आईडीबीआई बैंक आम जनता को लिए 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

IDBI Bank,special FD scheme,IDBI Bank Amrit Mahotsav FD,

स्पेशल अमृत महोत्सव एफडी

आईडीबीआई की 375 दिनों और 444 दिनों की स्पेशल अमृत महोत्सव एफडी 31 दिसंबर, 2023 तक निवेश के लिए उपलपब्ध है। आईडीबीआई बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ये दरें 12 नवंबर, 2023 से प्रभावी हैं। आईडीबीआई बैंक सामान्य ग्राहकों को सात दिनों से पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से 7 फीसदी और बुजुर्गों को 3.5 फीसदी से 7.5 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed