यूटिलिटी

IDBI Bank FD: इस सरकारी बैंक में 444 दिन के लिए करें निवेश, FD पर मिलेगा बंपर ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 21, 2024, 02:31 PM IST

IDBI Bank FD: आईडीबीआई बैंक ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर में इजाफा किया है। ग्राहक बैंक की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक की किसी भी शाखा के जरिये आसानी से उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट का लाभ ले सकते हैं।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

IDBI Bank FD: देश भर के बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट बढ़ाने के लिए नई-नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। साथ ही अपनी मौजूदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में इजाफा कर रहे हैं। आईडीबीआई बैंक ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर में इजाफा किया है। आईडीबीआई बैंक ने 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर को 7.85 फीसदी तक बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी सीमित अवधि के लिए की गई है।

आईडीबीआई बैंक ने बयान में कहा कि अब 444 दिन और 375 दिन की अवधि वाली सावधि जमाओं पर क्रमशः 7.85 प्रतिशत और 7.75 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा।बैंक ने कहा कि यह वृद्धि ‘उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट’ को अधिक रिटर्न चाहने वाले ग्राहकों के लिए और भी अधिक आकर्षक बनाती है।

कैसे कर सकते हैं निवेश

बयान के , यह प्रस्ताव 30 सितंबर, 2024 तक वैध है। ग्राहक बैंक की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक की किसी भी शाखा के जरिये आसानी से उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, आईडीबीआई बैंक उत्सव सावधि जमा योजना के तहत अन्य विशेष अवधि पर प्रतिस्पर्धी दरों की पेशकश जारी रखेगा। इसके तहत 700 दिन की अवधि के लिए 7.70 प्रतिशत की अधिकतम दर से ब्याज दिया जाता है, जबकि 300 दिन की अवधि के लिए यह 7.55 प्रतिशत है।

बैंक ऑफ इंडिया स्पेशल एफडी

स्पेशल डिपॉजिट के तहत बैंक ऑफ इंडिया आम नागरिकों को 7.30 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.95 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके लिए आपको 666 दिनों की एफडी स्कीम में निवेश करना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल FD

बैंक ऑफ बड़ौदा का बॉब मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम दो अवधि में उपलब्ध है। 399 दिनों की एफडी पर 7.25 फीसदी प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रहा है। 333 दिनों की एफडी में निवेश पर 7.15 फीसदी की ब्याज दर से ब्याज मिल रहा है। यह योजना 15 जुलाई, 2024 को खुलेगी और 3 करोड़ रुपये से कम की खुदरा जमाराशियों पर लागू होगी।

एसबीआई स्पेशल एफडी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अमृत वृष्टि नाम से एक नई सीमित अवधि की डिपॉजिट योजना शुरू की है। यह एफडी योजना उच्च ब्याज दर प्रदान करती है। नई योजना 15 जुलाई, 2024 से प्रभावी है। इस विशेष एफडी को शाखा, इंटरनेट बैंकिंग और योनो ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article