Hydrogen Train: भारत में कब शुरू होगी हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी

Hydrogen Trains in India: आने वाले कुछ सालों में भारतीय रेल की सूरत में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। एक तरफ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लाने की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी तरफ भारत में हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर दिया बड़ी अपडेट
  • अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम जारी है
  • लाहोटी ने मीडिया को हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग को लेकर जानकारी दी

Hydrogen Trains in India: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने बुधवार को कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित किए जाने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और रेलवे नए जमाने के इस ग्रीन एनर्जी से दौड़ने वाली ट्रेन की टेस्टिंग मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) में ही शुरू करना चाहता है। लाहोटी ने इंदौर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया,‘‘उत्तर रेलवे ने हाइड्रोजन ट्रेन विकसित करने का ठेका पहले ही दे दिया है और इस पर काम चल रहा है।’’

indian railways, hydrogen train, railway board, vande bharat

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि भारत में हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है

भारत में पहली बार विकसित हो रही है हाइड्रोजन ट्रेन

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई टेक्नलॉजी है और देश में पहली बार ऐसी ट्रेन विकसित हो रही है, इसलिए रेलवे इसे तैयार करने के लिए सख्ती से डेडलाइन तय करने के बजाय इस प्रोजेक्ट को उम्दा तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से काम कर रहा है। लाहोटी ने कहा,‘‘हम चाहते हैं कि देश में इसी वित्त वर्ष में हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग शुरू हो जाए।’’

End of Feed