Aadhaar Photo Update: आधार में कैसे बदलेगी आपकी पुरानी फोटो, जानें क्या है इसका आसान तरीका

Aadhaar Photo Update: अक्सर ऐसे बदलाव होते हैं जिन्हें आधार कार्ड में अपडेट करने की आवश्यकता होती है। लोगों को कभी-कभी समय के साथ अपना फोन नंबर, आवासीय पता और यहां तक कि फोटो भी अपडेट करने की जरूरत होती है। आप ऑनलाइन भी इस काम को कर सकते हैं।

Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान के दस्तावेजों में से एक है। 12 अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या वाला आधार भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। आधार कार्ड में कार्डधारक का जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डेटा होता है। यह सरकारी स्कीमों के लाभ लेने या फिर स्कूलों या कॉलेजों के लिए फॉर्म भरने और अन्य ऑफिशियल कामों के लिए जरूरी है। नागरिकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि आधार में सभी विशिष्ट पहचान संख्या जीवन भर एक समान रहती हैं।

aadhaar card update

आधार अपडेट

हालांकि, अक्सर ऐसे बदलाव होते हैं जिन्हें आधार कार्ड में अपडेट करने की आवश्यकता होती है। लोगों को कभी-कभी समय के साथ अपना फोन नंबर, आवासीय पता और यहां तक कि फोटो भी अपडेट करने की आवश्यकता होती है। अगर आप आधार में अपनी नई फोटो अपडेट करना चाहते हैं, तो आप आधार नामांकन केंद्र/आधार सेवा केंद्र पर जाकर यह काम पूरा कर सकते हैं। आप ऑनलाइन भी इस काम को कर सकते हैं।

End of Feed