Aadhaar Update Deadline: सिर्फ इतने दिन बचे हैं, अपडेट कर लीजिए फ्री में अपना आधार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 26, 2024, 03:02 PM IST

Aadhaar Update Deadline: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट करवाना जरूरी है। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है।

Aadhaar Update Deadline: अगर आपको अपने आधार में किसी भी तरह की डिटेल्स अपडेट करवानी है आपके पास सुनहरा मौका है। आप बिना किसी शुल्क के आधार में अपनी डिटेल्स अपडेट करवा सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट करवाना जरूरी है। 14 सितंबर 2024 तक आधार को अपडेट करवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है। इसके बाद आपको इस काम के लिए पैसा देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है।

Free Aadhaar Update Deadline

कब खत्म हो रही डेडलाइन

मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन 14 सितंबर 2024 है। पहले यह डेडलाइन 14 जून थी फिर UADAI ने इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है। हालांकि यदि आप इसे ऑफलाइन अपडेट करते हैं तो 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

End of Feed