Aadhaar Card: हमारा 12 अंकों का आधार नंबर आज पहचान से लेकर बैंकिंग तक हर जगह जरूरी हो गया है। लेकिन जितना इसका इस्तेमाल बढ़ा है, उतना ही इसके साथ ठगी और फ्रॉड की चिंताएं भी बढ़ी हैं। ऐसे में यह चेक करना जरूरी है कि क्या आपके आधार कार्ड का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है। चिंता की बात नहीं है क्योंकि UIDAI ने आधार कार्ड धारकों को यह जांचने की सुविधा दी है कि उनका आधार कहां-कहां और कैसे इस्तेमाल हो रहा है। आइए जानते हैं आधार की सुरक्षा से जुड़ी यह पूरी प्रक्रिया।
UIDAI ने myAadhaar पोर्टल पर "Authentication History" फीचर दिया है।
ये भी पढ़ें: अब CIBIL स्कोर नहीं, बिजली-पानी के बिल तय करेंगे लोन मिलेगा कि नहीं? सरकार कर रही तैयारी
Authentication History” से करें Aadhaar यूज की जांच
UIDAI ने myAadhaar पोर्टल पर "Authentication History" फीचर दिया है। इस सुविधा से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके Aadhaar नंबर का किस तारीख को, किस सर्विस में और कितनी बार उपयोग हुआ। इसके लिए आपको myAadhaar वेबसाइट पर जाकर OTP से लॉगिन करना होगा और तय तारीख में Aadhaar एक्टिविटी देखनी होगी।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत करें शिकायत
अगर आपको लिस्ट में कोई अनजान या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत एक्शन लेना जरूरी है। आप UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल के ज़रिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
बायोमेट्रिक लॉक से बढ़ाएं Aadhaar की सुरक्षा
आप चाहें तो UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने Aadhaar की बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक कर सकते हैं। इससे कोई भी व्यक्ति आपके फिंगरप्रिंट या आईरिस डेटा का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा, भले ही उसके पास आपका आधार नंबर हो। इसके लिए वर्चुअल ID (VID), नाम, पिन कोड और OTP की मदद से प्रक्रिया पूरी की जाती है।
आधार डिटेल्स को समय-समय पर अपडेट करना है जरूरी
UIDAI समय-समय पर आधार कार्डधारकों को सलाह देता है कि वे अपने मोबाइल नंबर, पता और बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करते रहें। खासकर अगर पिछले 10 सालों में आपने कोई अपडेट नहीं किया, कोई दुर्घटना हुई हो या 15 साल की उम्र पार कर चुके बच्चे का Aadhaar है, तो अपडेट कराना अनिवार्य है।
मोबाइल नंबर से ऐसे करें Aadhaar लॉगिन और ट्रैकिंग
आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कड़ी है। इसी के ज़रिए OTP आता है जिससे आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाते हैं। अगर आपका नंबर बदला है या रजिस्टर्ड नहीं है, तो नजदीकी Aadhaar केंद्र जाकर उसे अपडेट कराना जरूरी है।
