गर्मियों में आधा हो जाएगा घर का बिजली बिल! अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने दी कमाल की टिप्स

How to save electricity bill: गर्मी के सीजन में एसी, कूलर और घर को ठंडा रखने वाले अन्य उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने के कारण बिजली की खपत में तेज बढ़ोतरी होती है और इसका असर बिजली बिल पर भी देखा जाता है। चलिए जानते हैं कि आप अपने बिजली बिल को कैसे कम कर सकते हैं।

How to save electricity bill: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बुधवार को ग्राहकों से आग्रह किया कि वह गर्मी के पीक सीजन में बिजली की खपत के प्रति सचेत रहते हुए कूलिंग उपकरणों का इस्तेमाल करें। साथ ही, बिजली की बचत करने के भी टिप्स दिए।

save electricity bill

save electricity bill

अदाणी ग्रुप की कंपनी ने कहा कि कूलिंग उपकरणों के बढ़ते उपयोग से उच्च टैरिफ स्लैब में आने के कारण बिजली बिल में वृद्धि हो सकती है। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, "गर्मी के पीक के दौरान बिजली की खपत को प्रभावी ढंग से मैनेज करने से बिल कम हो सकता है और इससे पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ेगा।" कंपनी के प्रवक्ता ने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा, "दैनिक आदतों में छोटे-छोटे बदलाव से बिजली की बड़ी बचत हो सकती है और जीवन जीने का एक अधिक सस्टेनेबल तरीका अपनाया जा सकता है।"

End of Feed