यूटिलिटी

क्या आप भी अनजाने में फूंक रहे हैं ज्यादा बिजली? बदल लें ये 7 आदतें और देखें कमाल

How to Save Electricity at Home: गर्मी का मौसम आते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे और फ्रिज जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें अधिक चलती हैं, जिससे बिजली का बिल भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, बिजली की खपत बढ़ने से ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। इसलिए गर्मियों में बिजली की बचत करना और भी जरूरी हो जाता है।

Image

बिजली बचाने के तरीके (Photo: iStock)

How to Save Electricity at Home: बिजली का बढ़ता बिल हर घर की एक बड़ी परेशानी है। खासकर अब जब गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है तो कुछ आसान आदतों अपनाना ही चाहिए। इससे न केवल बिजली की खपत कम की जा सकेगी, बल्कि पैसों की भी अच्छी बचत की जा सकेगी। इस आर्टिकल में आपको आपको कुछ बढ़िया एनर्जी सेविंग टिप्स ही बताने जा रहे हैं-

लाइट-पंखे का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल

जब भी किसी कमरे से बाहर जाएं तो लाइट, पंखा और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें। सिर्फ स्विच ऑफ ही नहीं, बल्कि पावर पॉइंट भी बंद करें क्योंकि standby mode में भी बिजली खर्च होती है। रात में सोते समय या घर से बाहर जाते वक्त हीटर, AC, कंप्यूटर और Wi-Fi राउटर जैसे उपकरण बंद करना एक अच्छी आदत है।

LED लाइट्स का इस्तेमाल

पुराने बल्बों की जगह LED लाइट्स का इस्तेमाल करें। LED बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं और ज्यादा समय तक चलते हैं, जिससे लगभग 80% तक लाइटिंग खर्च कम हो सकता है।

दरवाजे-खिड़कियों का सही इस्तेमाल

घर को ठंडा रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियों का भी इस्तेमाल करें। हर समय पंखा-कूलर और एसी का इस्तेमाल करने से बचें। एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ठंडी हवा बाहर न जाए इसके लिए दरारों को बंद करें। गर्मियों में दिन के समय पर्दे बंद रखें इससे AC का लोड कम होता है।

वॉशिंग मशीन का सही इस्तेमाल

कपड़े धोते समय मशीन को पूरा भरने के बाद ही चलाएं और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे सालाना काफी बिजली बचाई जा सकती है। ड्रायर की बजाय कपड़ों को धूप में सुखाना ज्यादा बेहतर और किफायती विकल्प है।

घर की रसोई में भी बदलाव

रसोई में भी कुछ बदलाव कर भी बिजली बचाई जा सकती है। फ्रिज का तापमान लगभग 4–5°C और फ्रीजर -15 से -18°C रखें। फ्रीजर और फ्रिज में जरूरत से ज्यादा खाना न रखें। इससे इनके काम करने की जरूरत कम होती है और बिजली बचती है।माइक्रोवेव का इस्तेमाल ओवन की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। वहीं, खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखने से समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है।

सोलर एनर्जी सिस्टम

घर की छत में अच्छी insulation करवाने से गर्मियों में ठंडक बनी रहती है और एयर कंडीशनर या पंखे कम चलाने पड़ते हैं, जिससे लगभग 20% तक बिजली की बचत संभव है। इसके अलावा, अगर संभव हो तो छत पर सोलर एनर्जी सिस्टम लगाएं। इससे न केवल बिजली की खपत कम होती है, बल्कि बिजली का खर्च भी काफी घट जाता है।

एनर्जी स्टार रेटेड उपकरण

घर में जब भी नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदें तो ऊर्जा दक्षता वाले (Energy Star Rated) उपकरण ही चुनें। यह लंबे समय में बिजली बचाने में मदद करते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article