यूटिलिटी

मिनटों में ऑनलाइन रिचार्ज होगा FASTag; Google Pay, PhonePe और बैंकिंग ऐप्स का ऐसे करें इस्तेमाल

चाहे आप नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हों या फिर रोड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हो, FASTag को रिचार्ज करने के अलग-अलग तरीकों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

Image

fastag (Photo: iStock)

भारत में 'फास्टैग' टोल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। इसकी मदद से वाहन चालक बिना नकद भुगतान किए टोल प्लाजा से आसानी से गुजर सकते हैं। हालांकि, FASTag का इस्तेमाल जारी रखने के लिए समय-समय पर उसका बैलेंस रिचार्ज करना जरूरी होता है। अच्छी बात यह है कि FASTag रिचार्ज करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से घर बैठे कुछ मिनटों में बैलेंस बढ़ाया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको FASTag रीचार्ज करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में ही बता रहे हैं-

UPI के जरिए FASTag रिचार्ज

आज के समय में UPI सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डिजिटल पेमेंट माध्यमों में से एक है। FASTag को भी UPI के जरिए आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है। इसके लिए यूजर अपने पसंदीदा UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अपने मोबाइल में मौजूद UPI App (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM ) खोलें।
  • ऐप में "Send Money" विकल्प चुनें।
  • अपना FASTag UPI ID दर्ज करें। यह आमतौर पर <VehicleNumber>@bankname फॉर्मेट में होती है।
  • अब जितनी राशि रिचार्ज करनी है, उसे दर्ज करें।
  • भुगतान की पुष्टि (Confirm) करें और UPI PIN डालकर ट्रांजेक्शन पूरा करें।

इसके अलावा, FASTag पर मौजूद QR कोड को किसी भी UPI ऐप से स्कैन कर भी रिचार्ज किया जा सकता है। QR कोड स्कैन करने के बाद राशि दर्ज करें और भुगतान पूरा कर दें। इससे FASTag खाते में तुरंत बैलेंस जुड़ जाता है।

बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल

कई बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए भी FASTag रिचार्ज की सुविधा देते हैं। अगर आपका FASTag किसी बैंक द्वारा जारी किया गया है, तो आप उस बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप में लॉग-इन कर सीधे रिचार्ज कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए काम का है जो अपनी बैंकिंग और FASTag सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर मैनेज करना चाहते हैं।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड का विकल्प

FASTag रिचार्ज करने के लिए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कई प्लेटफॉर्म यूजर्स को कार्ड के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा देते हैं। इससे उन लोगों को भी आसानी होती है जो UPI का इस्तेमाल नहीं करते।

MyFASTag App से FASTag रिचार्ज

MyFASTag App (Android और iOS) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का आधिकारिक ऐप है, जिसकी मदद से FASTag को आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।

  • सबसे पहले MyFASTag App डाउनलोड कर खोलें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
  • अपने बैंक खाते या वॉलेट को ऐप से लिंक करें।
  • ऐप में Recharge FASTag विकल्प पर टैप करें।
  • अपना FASTag चुनें और रिचार्ज की राशि दर्ज करें।
  • भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।

रिचार्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

FASTag रिचार्ज करते समय वाहन नंबर और FASTag खाते की जानकारी सही दर्ज करना जरूरी है। गलत जानकारी भरने पर भुगतान में समस्या आ सकती है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि रिचार्ज किसी अधिकृत प्लेटफॉर्म या बैंकिंग चैनल के माध्यम से ही किया जा रहा हो।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article