यूटिलिटी

ऑनलाइन शॉपिंग में Fake Reviews देख घर उठा लाए कबाड़! ऐसे करें फेक रिव्यू की पहचान

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय फर्जी रिव्यू ग्राहकों को गलतफहमी में डाल सकते हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि कुछ आसान संकेतों की मदद से नकली रिव्यू की पहचान की जा सकती है।

Image

Fake Reviews (AI Generated Image)

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। लेकिन शॉपिंग से पहले हर दूसरा व्यक्ति प्रोडक्ट के रिव्यू चेक करना नहीं भूलता। लेकिन क्या हो जब किसी प्रोडक्ट को दिए गए रिव्यू ही असली न हों? क्या आप भी यह सुनकर चौंक गए?जी हां, कई बार प्रोडक्ट को लेकर जिन रिव्यू को आप पढ़ रहे होते हैं उन्हें फर्जी तरीके से डाला जाता है। ऐसे में आपके जेहन में भी यही सवाल आएगा कि इस तरह के फेक रिव्यू की पहचान कैसे की जा सकेगी। आप फेक रिव्यू पढ़कर किसी ऑनलाइन स्कैम का शिकार न बन जाएं और घटिया प्रोडक्ट घर न ले आएं इसके लिए इस आर्टिकल में फेक रिव्यू की पहचान करने के ही तरीके बता रहे हैं-

फर्जी रिव्यू की पहचान कैसे करें?

  • अगर किसी प्रोडक्ट के ज्यादातर रिव्यू केवल प्रोडक्ट की तारीफ कर रहे हों और उनमें कोई कमी न बताई गई हो, तो सावधान रहने की जरूरत है। असली ग्राहक आमतौर पर फायदे और नुकसान दोनों का जिक्र करते हैं।
  • "बहुत अच्छा प्रोडक्ट", "बेस्ट क्वालिटी", "जरूर खरीदें" जैसे बेहद छोटे और एक जैसी भाषा वाले रिव्यू फर्जी हो सकते हैं। कई बार इन्हें बड़ी संख्या में एक साथ पोस्ट किया जाता है।
  • अगर कम समय में अचानक बड़ी संख्या में पॉजिटिव रिव्यू आए हों तो यह संकेत हो सकता है कि रिव्यू बनावटी रूप से लिखे गए हैं। यानी ये फेक रिव्यू हो सकते हैं।
  • असली खरीदार अक्सर प्रोडक्ट की रियल तस्वीरें या वीडियो डालते हैं। इन तस्वीरों में कई बार रिव्यू डालने वाला व्यक्ति अपनी फोटोज भी लगाता है, जो कि रिव्यू के फेक न होने की पहचान होता है। इस तरह की फोटो बेहद प्रोफेशनल नहीं होंगी, क्योंकि इन्हें हम और आप जैसे लोग ही अपने फोन के कैमरे से क्लिक कर शेयर करते हैं।
  • खरीदारी से पहले सिर्फ अच्छी रेटिंग देखने के साथ-साथ खराब रिव्यू भी पढ़ें। इससे प्रोडक्ट की वास्तविक कमियों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

क्या सिर्फ स्टार रेटिंग देखकर खरीदारी करनी चाहिए?

इसके साथ ही आपको यह भी समझने की जरूरत है कि केवल 4 या 5 स्टार रेटिंग देखकर कोई भी सामान खरीद लेना सही नहीं होता। खरीदारी करने से पहले रिव्यू में लोगों के अनुभव, प्रोडक्ट की खूबियां और कमियां भी पढ़ लेनी चाहिए।थोड़ी सावधानी आपको गलत सामान खरीदने और ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचा सकती हैं।

Authored By- Saanvi Suryavanshi

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article