अब खोलिए Jio का पेट्रोल पंप, कमाई का न्यू मॉडल भर देगा जेब

How To Open Jio-BP Petrol Pump: जियो-बीपी अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए और पूरे भारत में तेजी से बढ़ते हुए कंपनी ग्रोथ-ओरिएंटेटेड एंट्रेप्रेन्योर्स की तलाश जारी रखे हुए है। इसके लिए ये पेट्रोल पंप डीलरशिप ऑफर करती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो-बीपी ऑफर कर रही पेट्रोल पंप डीलरशिप
  • इसकी साइट पर जाकर करना होगा अप्लाई
  • कमीशन के रूप में होगी कमाई

How To Open Jio-BP Petrol Pump: भारत में सड़कों पर भारी संख्या में गाड़ियां दिखती हैं। गाड़ियों की भारी संख्या के चलते देश में पेट्रोल की खपत भी बहुत अधिक होती है। पेट्रोल की इस खपत में एक बिजनेस आइडिया भी है। ये है पेट्रोल पंप खोलने का बिजनेस आइडिया। यदि आप पेट्रोल पंप खोल लें तो अच्छा पैसा कमा सकते हैं। देश में कई कंपनियां पेट्रोल पंप की डीलरशिप देती हैं। इनमें इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं।

How To Open Jio-BP Petrol Pump

Jio-BP पेट्रोल पंप कैसे खोलें

इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की जियो-बीपी (Jio-BP) भी पेट्रोल पंप डीलरशिप ऑफर करती है। जियो-बीपी के पेट्रोल पंप की डीलरशिप आप कैसे ले सकते हैं, इसका तरीका हम आपको आगे बताएंगे।

End of Feed