e-Shram Card: कैसे बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड, मजदूरों को मिलता है 2 लाख का बीमा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 5, 2024, 06:03 PM IST

e-Shram Card: केंद्र सरकार इस स्कीम के जरिए कामगारों को आर्थिक मदद भी प्रदान करती है। इस स्कीम के जरिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला 16-59 वर्ष का कोई भी व्यक्ति (असंगठित श्रमिक) ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

e-Shram Card: देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी स्कीमों का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार ई-श्रम योजना (e-Shram Card) चला रही है। सरकार ने श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल बनाया है, जिसपर वो खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस कलेक्ट करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर ई-श्रम कार्ड बनवाकर कई तरह की सरकारी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

E Shram Card

ई-श्रम योजना

दो लाख रुपये का बीमा

केंद्र सरकार इस स्कीम के जरिए कामगारों को आर्थिक मदद भी प्रदान करती है। इस स्कीम के जरिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है। ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ देश के सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जैसे- फेरीवाले, सब्जी विक्रेता, घरेलू कामगार उठा सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इस पोर्टल के जरिए देश के सभी मजदूरों को एक पोर्टल पर जोड़ने की कोशिश है। भविष्य में सरकार जो भी स्कीम लॉन्च करेंगी, उनका लाभ मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल के जरिए ही मिलेगा।

End of Feed