यूटिलिटी

BoB FD Rates: बैंक ऑप बड़ौदा ने FD की ब्याज दर में किया बदलाव, चेक कर लीजिए नया इंटरेस्ट रेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 5, 2024, 04:50 PM IST

Bank of Baroda FD Rates: एफडी के रेट में यह बदलाव तीन करोड़ रुपये तक की डिपॉजिट पर हुआ है। आरबीआई ने बैंक डिपॉजिट को बढ़ावा देने के लिए इस साल की शुरुआत में जमा की लिमिट को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया था।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Bank of Baroda FD Rates: सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है। एफडी के रेट में यह बदलाव तीन करोड़ रुपये तक की डिपॉजिट पर हुआ है। आरबीआई ने बैंक डिपॉजिट को बढ़ावा देने के लिए इस साल की शुरुआत में जमा की लिमिट को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया था। बैंक ऑफ बड़ौदा 333 दिन की अवधि वाली एफडी पर 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इस अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

कितना मिलेगा ब्याज

एफडी पर ब्याज दर में बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की डिपॉजिट पर 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि पर 4.25 फीसदी और 7.30 फीसदी के बीच रिटर्न दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 4.75% से 7.80% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी चला रहा है। बैंक बॉब मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम में निवेश पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। यह एफडी स्कीम दो टेन्योर में उपल्बध है। 399 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.30 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 333 दिनों की एफडी पर बैंक 7.15 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता ह

बैंक लगातार अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को आकर्षक बनाने के लिए ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं। इसके अलावा नई एफडी स्कीम भी लॉन्च कर रहे हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article