एजेंट के चक्कर में क्यों पड़ें! खुद से ऐसे बुक करें रेलवे का कन्फर्म टिकट

रेलवे का कन्फर्म टिकट मिलना कई बार टेढ़ी खीर साबित होता है और यात्री एजेंटों के भरोसे महंगा टिकट खरीद लेते हैं। लेकिन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसे विकल्प दिए हैं जिनसे आप खुद आसानी से ऑनलाइन कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम खुद से रेलवे टिकट बुक करने का तरीका बता रहे हैं।

How to Get Confirmed Railway: ट्रेन यात्रा में कन्फर्म टिकट मिलना अक्सर मुश्किल हो जाता है और इसी वजह से लोग एजेंट के सहारे महंगे दाम पर टिकट खरीद लेते हैं। लेकिन अब जरूरत नहीं है एजेंट के चक्कर में पड़ने की, क्योंकि रेलवे ने यात्रियों के लिए कई ऐसे विकल्प उपलब्ध कराए हैं जिनसे आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकता है। सही समय पर बुकिंग और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

train ticket booking canva istock

आप अपने फोन से ही ट्रेन का कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। (image-istock/Canva)

आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप

कन्फर्म टिकट पाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप है। यहां से टिकट बुक करने पर न केवल असली डेटा मिलता है, बल्कि आपको बुकिंग हिस्ट्री और टिकट स्टेटस की पूरी जानकारी भी मिलती है। सबसे अहम बात यह है कि यहां बुकिंग चार्ट भी रियल टाइम अपडेट होता है। यानी आप खुद ही इस ऐप या वेबसाइट की मदद से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। और इसकी पेमेंट भी आप ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं।

End of Feed