यूटिलिटी

आपकी गाड़ी पर कितने चालान कटे? ऐसे करें एक क्लिक में पूरी डिटेल चेक

क्या आपको पता है आपकी गाड़ी पर अब तक कितने चालान कट चुके हैं? अगर नहीं, तो अब घर बैठे सिर्फ एक क्लिक में इसकी पूरी डिटेल देख सकते हैं। सरकार ने e-Challan पोर्टल और मोबाइल ऐप्स के जरिए यह सुविधा दी है, जहां आप गाड़ी का नंबर डालते ही चालान की सारी जानकारी तुरंत पा सकते हैं।

Image

फाइल फोटो (Istock)

Photo : iStock

Traffic challan check online: अक्सर लोग बिना जाने ट्रैफिक रूल्स तोड़ देते हैं और बाद में उन्हें पता ही नहीं चलता कि उनकी गाड़ी पर चालान कट चुका है। अगर ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो अब चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आप बहुत आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपके वाहन पर चालन कटा है या नहीं। सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल और ऐप्स के जरिए यह सुविधा दी है कि आप सिर्फ एक क्लिक में अपने वाहन पर कटे चालान की पूरी जानकारी पा सकते हैं।

पारिवहन पोर्टल से चेक करें चालान

आप परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट की मदद से भी e-Challan चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको parivahan.gov.in पर जाकर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होता है। यहां से आपको चालान की तारीख, जुर्माने की रकम और उसका स्टेटस तुरंत मिल जाएगा।

राज्य पुलिस की वेबसाइट और ऐप

कई राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी चालान चेक करने की सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, यूपी ट्रैफिक पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की साइट्स पर वाहन नंबर डालकर आप चालान की जानकारी देख सकते हैं।

मोबाइल नंबर और OTP से आसानी

कई बार सिर्फ गाड़ी नंबर ही नहीं बल्कि आपके मोबाइल नंबर से भी चालान डिटेल जुड़ी रहती है। e-Challan पोर्टल पर मोबाइल नंबर और OTP डालकर भी चालान की पूरी हिस्ट्री देखी जा सकती है। इससे उन लोगों को आसानी होती है जिनकी गाड़ी पर कई बार जुर्माना लगा हो।

ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा

चालान की जानकारी चेक करने के बाद अगर जुर्माना बाकी है तो उसे ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से तुरंत भरा जा सकता है। इससे न सिर्फ समय बचता है बल्कि ट्रैफिक पुलिस थाने के चक्कर काटने की परेशानी भी खत्म हो जाती है। इसके अलावा यदि आपको लगता है कि आपका चालान गलत कटा है तो उसे आप चैलेंज भी कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article