How to Download Aadhaar PDF: आधार आज के समय में हमारी पहचान का जरूरी दस्तावेज है। इसलिए लोग आधार की सॉफ्ट कॉपी अपने फोन में भी सेव करके रखते हैं। आप अपने स्मार्टफोन पर अपना आधार भी पीडीएफ रूप में डाउलोड कर सकते हैं और कहीं भी जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) किसी भी नागरिक को उसके जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही आधार नंबर जारी करती है। हालांकि, अगर आपका आधार खो जाए तो दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है।
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं आधार
ई-आधार प्राप्त करने का तरीका
UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। 'आधार डाउनलोड करें' पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें। आपसे 4 अंकों का ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। आपका ई-आधार पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ फाइल को सेव करें। आप अपना ई-आधार mAadhaar ऐप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
पीडीएफ फॉर्मेट में आधार
Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलें और अपने आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स के साथ साइन इन करें। 'मेरा आधार' पर क्लिक करें। 'डाउनलोड आधार' के अंतर्गत, 'ई-आधार' पर क्लिक करें। आपसे 4 अंकों का ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। आपका ई-आधार पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ फाइल को सेव करें।
ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं डाउनलोड
अगर आपका आधार खो गया है, तो आप अपने आधार नंबर, नामांकन आईडी, आधार वर्चुअल आईडी, या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल का इस्तेमाल कर दोबारा इसे प्राप्त कर सकते हैं। अगर पीडीएफ में रूप में आधार अपने फोन में डाउलोड करना चाहते हैं, तो घर बैठे ये काम हो जाएगा। आइए जानते क्या है नया आधार दोबारा प्राप्त करने का तरीका।
