Create phonepe-Gpay Account: भारत में आज के समय में डिजिटल पेमेंट का दौर है। आपको चाय की दुकान से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक में QR कोड देखने मिल जाएगा, जो UPI पेमेंट सपोर्ट करता है। ऐसे में हमें ऑनलाइन पेमेंट के लिए PhonePe और Google Pay जैसे ऐप की जरूरत होती है। यहां हम आपको PhonePe और Google Pay पर अकाउंट ऐड करने और UPI ID बनाने का तरीका बता रहे हैं।
phonepe Google Pay
स्टेप-1
PhonePe और Google Pay पर अकाउंट बनाने और UPI ID बनाने का तरीका लगभग एक जैसा है। इसके लिए सबसे पहले आपको Google Play Store या Apple App Store से फोनपे या गूगलपे ऐप डाउनलोड करना होगा। यानी यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो गूगल प्ले स्टोर की मदद लें वहीं आईफोन यूजर हैं तो एप्पल एप स्टोर की मदद लें।
स्टेप-2
ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाने के बाद, इसे खोलें और अपना मोबाइल नंबर डालें। ध्यान रखें कि आप जो नंबर डालें वह वही हो जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हो, क्योंकि फोनपे या गूगलपे ऐप उस नंबर का उपयोग करके आपके अकाउंट को वेरीफाई करता है।
स्टेप-3
अपना नंबर डालने के बाद, आपको SMS के जरिए एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए OTP डालें और जारी रखें। वेरीफिकेशन होने के बाद ऐप पर अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और SMS, कॉन्टैक्ट और लोकेशन जैसे एक्सेस दें।
स्टेप-4
इसके बाद, आपको अपना बैंक अकाउंट जोड़ना होगा। फोनपे/गूगलपे ऐप आपको समर्थित बैंकों की सूची दिखाएगा। बस सूची से अपना बैंक चुनें, और ऐप आपके द्वारा पहले वेरीफाई किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑटोमेटिक रूप से आपका बैंक अकाउंट खोज लेगा। यदि सब कुछ मेल खाता है, तो आपका अकाउंट पता चल जाएगा, और आप अपना UPI पिन सेट करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए, आपको अपने डेबिट कार्ड की आवश्यकता होगी।
स्टेप-5
अब आपको अपने डेबिट कार्ड नंबर के अंतिम 6 अंक और एक्सपाइरी डेट दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। बैंक द्वारा आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद, आप अपना UPI पिन सेट कर पाएंगे। जब भी आप फोनपे/गूगलपे के माध्यम से पेमेंट करेंगे, तो इस पिन का उपयोग करना होगा।
स्टेप-6
एक बार आपका UPI पिन सेट हो जाने के बाद, आपका PhonePe/ Google Pay अकाउंट पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा और उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। अब आप ऐप की मदद से पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं या ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
