यूटिलिटी

बार-बार खो जाता है AC का रिमोट, तो फोन से ऐसे करें कंट्रोल, झंझट खत्म

Control AC with mobile phone: अक्सर हम टीवी या एसी का इस्तेमाल करने के दौरान यहां-वहां रिमोट खोजते हैं। लेकिन अब आपको AC का रिमोट खोजने के लिए समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपने स्मार्टफोन को ही एसी का रिमोट बना सकते हैं।

Image

Control AC with mobile phone

Control AC with mobile phone: अक्सर ऐसा होता है कि हम AC का रिमोट कहीं रखकर भूल जाते हैं और फिर उसे ढूंढने में काफी परेशानी होती है और इसमें काफी समय भी जाता है। लेकिन अब रिमोट को खोजने में समय बर्बाद करने की जगह आप स्मार्टफोन को ही एसी का रिमोट बना सकते हैं। यहां हम आपको अपने स्मार्टफोन से ही AC को कंट्रोल करने का तरीका बता रहे हैं।

कैसे करेगा फोन AC का काम?

आजकल कई स्मार्टफोन IR ब्लास्टर (Infrared Blaster) के साथ आते हैं। यह वही टेक्नोलॉजी है जो पुराने रिमोट कंट्रोल्स में इस्तेमाल होती थी। अगर आपके फोन में भी IR ब्लास्टर है, तो आप इसे AC के रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

सबसे पहले आपको अपने फोन में रिमोट कंट्रोल का ऐप डाउनलोड करना होगा। गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर जाएं और IR Universal Remote या Galaxy Universal Remote जैसा ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद आपको ऐप को ओपन करना है और IR रिमोट ऑप्शन सेलेक्ट करना है। फिर AC का ब्रांड चुनें और फोन पर बची हुई प्रोसेस को पूरा करें और फोन रिमोट बन जाएगा।

इसके अलावा अगर आपके फोन में पहले से IR ब्लास्टर है, तो यह AC से कनेक्ट हो जाएगा और आप इसे रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। इस IR ब्लास्टर और ऐप की मदद से आप टेंपरेचर, फैन स्पीड और मोड्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

अगर फोन में IR ब्लास्टर नहीं है?

अगर आपके फोन में IR ब्लास्टर नहीं है, तो चिंता न करें। कुछ AC ब्रांड्स के खुद के ऐप्स होते हैं, जो WiFi या Bluetooth से कनेक्ट होते हैं। आप अपने AC के ब्रांड का नाम प्ले स्टोर में सर्च करके देख सकते हैं। और ऐप की मदद से फोन से ही एसी को कंट्रोल कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article