Mutual Fund SIP: अपने लिए कैसे चुनें बेस्ट म्यूचुअल फंड, हमेशा इन बातों का रखें ध्यान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 12, 2024, 03:40 PM IST

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड्स की अलग-अलग कैटेगरी होती है और हर कैटेगरी का रिस्क लेवल भी अलग होता है। SIP के जरिए लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसके जरिए आप लॉन्ग टर्म में अपने फाइनेंशियल टार्गेट को हासिल कर सकते हैं। फंड के ऑलटाइम प्रदर्शन का वैल्यूएशन करें।

Mutual Fund SIP: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश पिछले कुछ साल में निवेश का एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरा है। यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें लोग निवेश भी खूब रहे हैं। SIP के जरिए लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसके जरिए आप लॉन्ग टर्म में अपने फाइनेंशियल टार्गेट को हासिल कर सकते हैं। SIP म्यूचुअल फंड में समय-समय पर एक निर्धारित राशि निवेश करने का ऑप्शन देता है। म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करते हैं, कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

SIP-Mutual Funds

अलग-अलग कैटेगरी

म्यूचुअल फंड्स की अलग-अलग कैटेगरी होती है और हर कैटेगरी का रिस्क लेवल भी अलग होता है। डायरेक्ट इक्विटी के मुकाबले इक्विटी म्यूचुअल फंड में रिस्क कम होता है। इसी तरह हर कैटेगरी का अलग रिस्क होता है। इसलिए इन्वेस्ट करने से पहले आपको उस फंड में मौजूद रिस्क के बारे में जान लेना चाहिए।

End of Feed