Traffic challan check online: अक्सर लोग बिना जाने ट्रैफिक रूल्स तोड़ देते हैं और बाद में उन्हें पता ही नहीं चलता कि उनकी गाड़ी पर चालान कट चुका है। अगर ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो अब चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आप बहुत आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपके वाहन पर चालन कटा है या नहीं। सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल और ऐप्स के जरिए यह सुविधा दी है कि आप सिर्फ एक क्लिक में अपने वाहन पर कटे चालान की पूरी जानकारी पा सकते हैं।
फाइल फोटो (Istock)
पारिवहन पोर्टल से चेक करें चालान
आप परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट की मदद से भी e-Challan चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको parivahan.gov.in पर जाकर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होता है। यहां से आपको चालान की तारीख, जुर्माने की रकम और उसका स्टेटस तुरंत मिल जाएगा।
राज्य पुलिस की वेबसाइट और ऐप
कई राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी चालान चेक करने की सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, यूपी ट्रैफिक पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की साइट्स पर वाहन नंबर डालकर आप चालान की जानकारी देख सकते हैं।
मोबाइल नंबर और OTP से आसानी
कई बार सिर्फ गाड़ी नंबर ही नहीं बल्कि आपके मोबाइल नंबर से भी चालान डिटेल जुड़ी रहती है। e-Challan पोर्टल पर मोबाइल नंबर और OTP डालकर भी चालान की पूरी हिस्ट्री देखी जा सकती है। इससे उन लोगों को आसानी होती है जिनकी गाड़ी पर कई बार जुर्माना लगा हो।
ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा
चालान की जानकारी चेक करने के बाद अगर जुर्माना बाकी है तो उसे ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से तुरंत भरा जा सकता है। इससे न सिर्फ समय बचता है बल्कि ट्रैफिक पुलिस थाने के चक्कर काटने की परेशानी भी खत्म हो जाती है। इसके अलावा यदि आपको लगता है कि आपका चालान गलत कटा है तो उसे आप चैलेंज भी कर सकते हैं।
