इस समय देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया चल रही है। अगर आपने अपना SIR फॉर्म भरकर BLO को दे दिया है, तो अब आप अपने मोबाइल से आसानी से उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप यह देख सकते हैं कि आपका फॉर्म जमा हुआ है या नहीं और फिलहाल उसकी प्रक्रिया किस चरण में है।
आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके एसआईआर फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BLO को SIR फॉर्म देने के बाद आप उसके बाद का प्रॉसेस अपने फोन पर ही चेक कर सकेत हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से ही कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर घर बैठे SIR फॉर्म का स्टेटस देख सकते हैं।
ऐसे करें SIR फॉर्म का स्टेटस चेक
- सबसे पहले चुनाव आयोग के Voter Portal पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई देने वाले Fill Enumeration Form विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आपने पहले कभी पोर्टल का इस्तेमाल नहीं किया है, तो Sign Up करके नया अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज करें।
- यदि आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है, तो मोबाइल नंबर, पासवर्ड या OTP की मदद से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद फिर से Fill Enumeration Form विकल्प खोलें।
- अब दिए गए बॉक्स में अपना Voter ID (EPIC) नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद Search पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर SIR फॉर्म का वर्तमान स्टेटस दिखाई देगा।
स्टेटस में क्या जानकारी मिलेगी?
यदि आपका फॉर्म BLO द्वारा सफलतापूर्वक सिस्टम में जमा कर दिया गया है, तो स्क्रीन पर यह जानकारी दिखाई देगी कि आपका फॉर्म संबंधित मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो चुका है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
अगर स्टेटस दिखने की बजाय नया फॉर्म भरने का विकल्प दिखाई दे रहा है, तो इसका अर्थ है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में आपको तुरंत अपने BLO से संपर्क करना चाहिए।
यदि स्टेटस में फॉर्म जमा होने की जानकारी दिखाई दे, लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका न हो या आपने फॉर्म जमा ही नहीं किया हो और फिर भी सबमिट का संदेश दिखे, तो यह डेटा एंट्री की गलती हो सकती है। ऐसी स्थिति में भी BLO से संपर्क करके जानकारी सही करवाएं।
BLO से कैसे करें संपर्क?
अगर आपको अपने BLO से बात करनी है, तो Voter Portal पर जाकर Book a Call with BLO विकल्प चुनें। इसके बाद अपना Voter ID नंबर और कैप्चा दर्ज करके सर्च करें। स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के BLO का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा, जिससे आप सीधे संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
