यूटिलिटी

PF Balance: मिस्ड कॉल से लेकर SMS तक, जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपने पीएफ खाते का बैलैंस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 20, 2024, 03:03 PM IST

PF Balance Check Through SMS and Missed Call: आप अपने पीएफ खाते की बैलेंस की जानकारी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर EPFO को मिस्ड कॉल कर सकते हैं या फिर SMS भी भेज सकते हैं। इस सर्विस का लाभ उठाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ पोर्टल पर रजिस्टर हो।

Image

How to Check EPFO Passbook Online

Photo : iStock

PF Balance Check Through SMS and Missed Call: क्या आपने कभी EPFO के मिस्ड कॉल बैलेंस चेक नंबर या फिर SMS विकल्प का इस्तेमाल खाते में उपलब्ध बैलेंस को चेक करने के लिए किया है। आप अपने पीएफ खाते की बैलेंस की जानकारी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर EPFO को मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके बाद EPFO आपको SMS के जरिए आपके EPF बैलेंस के बारे में डिटेल्स भेज देगा। SMS आपके मौजूदा EPF बैलेंस के बारे में पूरी जानकारी होगी। साथ ही आपने PF अकाउंट में पिछली पर कितना और कब कंट्रीब्यूशन जमा किया था, इसकी भी डिटेल्स मिल जाएगी।

SMS के जरिए कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस

SMS के जरिए से ईपीएफ पासबुक बैलेंस चेक करने के लिए सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ पोर्टल पर रजिस्टर हो। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से <EPFOHO UAN ENG> टाइप करें और 7738299899 पर एसएमएस भेजें। SMS सुविधा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मराठी, बंगाली, कन्नड़, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और गुजराती सहित कुल 10 भाषाओं में उपलब्ध है।

SMS में अंतिम तीन अक्षर आपकी पसंदीदा भाषा को दर्शाते हैं। उदाहरण के लिए, अंग्रेजी में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी के लिए ENG टाइप करें, आपको हिंदी के लिए HIN, पंजाबी के लिए PUN, गुजराती के लिए GUJ, मराठी के लिए MAR, कन्नड़ के लिए KAN, तेलुगु के लिए TEL, तमिल के लिए TAM, मलयालम के लिए MAL और बंगाली के लिए BEN भेजना होगा।

SMS भेजने के बाद थोड़ा इंतजार करें। ईपीएफओ एक SMS के साथ जवाब देगा जिसमें आपकी अंतिम राशि की डिटेल्स शामिल होगी।

कौन उठा सकता है इस सर्विस का लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने दायरे में आने वाले संगठनों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को मिस्ड कॉल से EPF बैलेंस चेक करने का विकल्प दिया है। लेकिन बहुत से लोग इस विकल्प के बारे में जागरूक नहीं हैं और वे अभी भी अपने PF बैलेंस को जानने के लिए पिछले बोझिल तरीके का इस्तेमाल करते हैं।

कई लोगों ने इस विकल्प का उपयोग करने की कोशिश की है, लेकिन वे किसी न किसी समस्या की वजह से वे इस सर्विस का लाभ नहीं उठा सके। कई बार ऐसा होता है कि EPFO सदस्य ने मिस्ड कॉल दिया, लेकिन EPFO से कोई SMS नहीं मिला। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्ते पूरी करनी होती हैं।

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें EPF बैलेंस

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।

दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाती है।

फिर SMS के जरिए आपके खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी मिल जाती है।

मिस्ड कॉल से EPF बैलेंस चेक करने की यह सेवा मुफ्त है।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सदस्य को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

एक्टिव होना चाहिए UAN

सबसे पहले, EPF सदस्य का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) उसके EPFO खाते के साथ एक्टिव होना चाहिए। सदस्य पोर्टल पर KYC दस्तावेजों के जरिए अपने UAN को एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपने UAN को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं किया है, तो EPFO के मिस्ड कॉल बैलेंस चेक नंबर विकल्प का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article