Milk Check Real or Fake: पिछले कई सालों से लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी काफी परेशान है। महंगाई के साथ ही बाजार में धड़ल्ले से मिलावटी और नकली चीजों से भी आम आदमी की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। कोई भी चीज खरीदते समय आम आदमी इस बात से परेशान होता है कि वह जिस चीज को खरीदकर अपने घर लेकर जा रहा है, वह असली है या नकली या फिर मिलावटी। दूध (Milk) एक ऐसी चीज है, जो हर घर में किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल होता ही है।
लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस दूध को अपने बच्चे या फिर जिस दूध की आप चाय या जिस दूध का आप दही जमाते हैं, वह मिलावटी भी हो सकता है। मिलावटी दूध पीने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इससे जहां पहले आपका स्वास्थ्य खराब होगा, वहीं आप बीमार भी पड़ सकते हैं। आम आदमी असली दूध के नाम पर अपने घर मिलावटी दूध ले जाने को मजबूर है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि आम आदमी को नहीं पता कि वह असली और नकली/मिलावटी दूध की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली दूध की पहचान कर पाएंगे।
खुद इन तरीकों से करें असली और नकली/मिलावटी दूध की पहचान:-
- असली दूध की पहचान करने के लिए आपको थोड़ा सा सूध टाइल के टुकड़े पर डालना होगा। टाइल पर दूध डालने पर अगर टाइल पर सफेद लाइन नजर आए तो इसका मतलब कि ये दूध असली है।
- दूध की असली पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको सबसे पहले अरहर को पीसकर पाउडर बनाना होगा। अब आपको उस पाउडर को दूध में डालना होगा और फिर 5 मिनट तक उसे ऐसे ही छोड़ दें। अगर 5 मिनट बाद दूध का रंग लाल जैसा हो जाए तो जान लें कि इस दूध में यूरिया की मिलावट की गई है।
- दूध की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको दो अंगुलियों के बीच में दूध लें और मसलें। अगर दूध में डिटर्जेंट जैसी गंध आए तो इसका मतलब है कि वह नकली है और सिथेंटिक दूध है।
हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से अब आप आसानी से असली और नकली दूध की पहचान कर पाएंगे।
