यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं चख रहे नकली अदरक का स्वाद, खुद इन तरीकों से ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 8, 2023, 03:27 PM IST

Ginger Check Real or Fake: अदरक हर घर में इस्तेमाल होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो अदरक खरीदते हैं, वह नकली भी हो सकती है। असली के दाम में हम अपने घर नकली अदरक लेकर जा रहे हैं। नकली अदरक खाकर जहां हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है, वहीं हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

Image

Ginger Check Real or Fake

Photo : iStock

Ginger Check Real or Fake: आज की इस भागती दौड़ती दुनिया में समय किसी के पास नहीं है। किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह जो चीज खरीद रहे हैं, वह असली है भी या नहीं। अदरक (Ginger) हर घर में इस्तेमाल होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो अदरक खरीदते हैं, वह नकली भी हो सकती है। असली के दाम में हम अपने घर नकली अदरक लेकर जा रहे हैं। नकली अदरक खाकर जहां हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है, वहीं हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

आम आदमी असली अदरक की पहचान नहीं कर सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आम आदमी असली अदरक की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली अदरक की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से करें असली और नकली अदरक की पहचान:-

  • अदरक खरीदने से पहले उसे छिलके को चेक करें। अगर अदरक का छिलका सख्त है तो इसे न खरीदें, क्योंकि ये नकली अदरक है।
  • अदरक की पहचान करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे सूंघकर देखें। अगर सूंघने पर अदरक में खुशबू नहीं आ रही है तो जान लीजिए कि ये अदरक नकली हो सकती है।
  • असली अदरक की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसे तोड़कर भी चेक कर सकते हैं। अगर असली अदरक को तोड़ने पर उसमें रेशे निकलने लगे तो वह असली अदरक है। वहीं नकली अदरक में रेशे नहीं निकलते हैं।
  • इसके अलावा अदरक की पहचान करने का एक तरीका ये हैं कि अगर अदरक साफ दिखे और उस पर मिट्टी का कोई निशान न हो तो वह नकली अदरक है। बता दें कि अदरक जमीन के अंदर ऊगती है और इसी वजह से उसमें कहीं न कहीं मिट्टी रह जाती है।

हमें पूरी उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली अदरक की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article