यूटिलिटी

PF Balance: आपके PF अकाउंट में कितने पैसे हो गए इकट्ठे, घर बैठे झटपट ऐसे करें चेक

रिटायरमेंट के बाद वित्तीय संकटों से निपटने में होने वाली दिक्कतों को सरकार भी समझती है। कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद भी एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य मिल सके इसीलिए सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना संगठन की शुरुआत की थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे PF अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।

Image

आपके PF अकाउंट में कितने पैसे हो गए इकट्ठे, घर बैठे झटपट ऐसे करें चेक

Photo : iStock

PF Balance: कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक सुरक्षित भविष्य मिल सके और उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की शुरुआत की थी। हर महीने कर्मचारी की कमाई का एक तय हिस्सा PF अकाउंट में जमा हो जाता है और इस पैसे की देखरेख EPFO (Employees Provident Fund Organisation) द्वारा की जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने PF अकाउंट में ऑनलाइन और SMS के माध्यम से किस तरह बैलेंस का पता कर सकते हैं।

EPFO पोर्टल से

स्टेप 1: सबसे EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहाँ ‘फॉर एम्प्लाइज’ सेक्शन में जाकर सर्विसेज के विकल्प पर जाएं।

स्टेप 2: यहां आपको ‘अपना PF अकाउंट बैलेंस जानें’ (Know Your PF Account Balance) का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।

स्टेप 3: इसके बाद आपके PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस आपकी स्क्रीन पर आपको दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें:

बिना UAN नंबर

अगर आपके पास UAN नंबर न हो तो भी आप अपने PF अकाउंट का बैलेंस देख सकते हैं। आप 011 22901406 नंबर पर अपने PF अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल कर दें। इसके बाद एक SMS के द्वारा आपको PF अकाउंट में मौजूद पैसे के बारे में बता दिया जाएगा। दूसरा तरीका है कि आपको अपने फोन में मैसेज बॉक्स खोलना है। इसके बाद 7738299899 नंबर पर EPFO स्पेस आपका UAN नंबर स्पेस ENG मैसेज टाइप करके भेज देना है। कुछ देर में आपके फोन पर आपका PF अकाउंट का बैलेंस दिखने लगेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article