यूटिलिटी

कहीं मिसयूज तो नहीं हुआ आपका Aadhaar Card, खुद घर बैठे ऐसे जानें हिस्ट्री

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 21, 2023, 04:08 PM IST

Aadhaar Card History Online Check Process: आज के समय में हर सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल में ए़डमिशन लेने तक आधार नंबर मांगा जाता है। इसके अलावा बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड बनवाने तक हर चीज में आधार की जरूरत होती है, लेकिन अगर आधार गलत हाथों में पड़ गया तो इसके गलत इस्तेमाल की भी आशंका रहती है।

Image

Aadhaar Card History Online Check Process

Photo : iStock

Aadhaar Card History Online Check Process: आज के समय में देश में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। आज के समय में हर सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल में ए़डमिशन लेने तक आधार नंबर मांगा जाता है। इसके अलावा बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड बनवाने तक हर चीज में आधार की जरूरत होती है, लेकिन अगर आधार गलत हाथों में पड़ गया तो इसके गलत इस्तेमाल की भी आशंका रहती है।

अगर आपको संदेह है कि आपके आधार नंबर का गलत इस्तेमाल हो रहा है तो आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने घर बैठे ऑनलाइन इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नीचे हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बता रहे हैं।

ऐसे चेक करें आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका:-

  • सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको आधार सर्विसेज के नीचे आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यहां आधार नंबर और दिख रहे सुरक्षा कोड को दर्ज करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधार से जुड़े आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, आपको इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज और ओटीपी समेत पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। याद रखें कि आप 6 महीने तक का डेटा देख सकते हैं।
  • वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी, जिसमें पिछले 6 महीने में आधार का इस्तेमाल कब और कहां किया गया, इसकी जानकारी दी जाएगी।
आधार में एड्रेस अपडेट को लेकर आया नया प्रोसेस, अब 'परिवार के मुखिया' की लेनी होगी परमिशन

हिस्ट्री देखने पर अगर आपको संदेह है कि आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है तो आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आप टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या https://resident.uidai.gov.in/file-complaint लिंक पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article