यूटिलिटी

PAN Card में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें? यहां जानें स्टेप-बाय स्टेप प्रोसेस

PAN कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलना अब बेहद आसान हो गया है। इनकम टैक्स विभाग ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध कराए हैं, जिनसे आप घर बैठे ही आसानी से डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

Image

आप ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से भी पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।(AI-Generated Image)

Pan card update: बैंकिंग से लेकर टैक्स फाइलिंग तक PAN कार्ड आज सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। ऐसे में पैन कार्ड को अपडेट रखना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर इसमें नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी गलत है, तो अब इसे घर बैठे आसानी से सुधारा जा सकता है। इनकम टैक्स विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध कराए हैं।

PAN अपडेट करने का ऑनलाइन तरीका

NSDL (Protean eGov) और UTIITSL पोर्टल पर जाकर यूजर्स नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट में जाकर "Changes/Correction in PAN" ऑप्शन चुनना होता है और आवश्यक डिटेल भरने के बाद 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट किया जाता है। जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने और फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। इसके बाद एक पावती पर्ची (acknowledgement slip) मिलती है, जिससे अपडेट स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।

ऑफलाइन कैसे करें पैन कार्ड अपडेट

जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया से सहज नहीं हैं, वे ऑफलाइन तरीके से भी पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी पैन कार्ड केंद्र जाना होगा और वहां "नए पैन कार्ड या/और पैन डेटा में बदलाव या सुधार के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म" भरकर जमा करना होगा। इसके साथ पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि का प्रमाण और पुराना PAN कार्ड जमा करना होता है। फीस जमा करने के बाद एक स्लिप (acknowledgement slip) दी जाती है, जो आगे ट्रैकिंग में काम आती है।

कितने दिन में होगा अपडेट और कितनी लगेगी फीस

PAN अपडेट की फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आप ई-पैन चाहते हैं या फिजिकल PAN कार्ड। भारत में रहने वालों के लिए ई-पैन की फीस लगभग 101 रुपये है, जबकि फिजिकल कार्ड के लिए करीब 110 रुपये देनी होती है। विदेश में रहने वालों के लिए यह शुल्क 1,020 रुपये तक होती है। प्रोसेस पूरा होने के बाद आमतौर पर 15 से 20 वर्किंग डेज में नया या करेक्टेड PAN कार्ड जारी हो जाता है। यानी फिजिकल कार्ड आने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है लेकिन ई-पैन जल्दी मिल जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article