Aadhaar card: शादी के बाद आधार कार्ड में कैसे बदलें नाम? जानिए सबसे आसान तरीका

शादी के बाद यदि पता भी बदलता है, तो आधार करेक्शन फॉर्म में नया एड्रेस भरकर अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए बिजली का बिल या अन्य सपोर्टेड डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते हैं। यहां हम आधार कार्ड में नाम और पता बदलने का सबसे आसान तरीके बता रहे हैें।

Aadhaar card Update: आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। ऐसे में इसे अपडेट रखना जरूरी हो जाता है। लेकिन शादी के बाद महिलाओं को अक्सर अपने नाम और पते में बदलाव कराने की जरूरत पड़ती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप यह अपडेट अब बहुत आसानी से करवा सकते हैं। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं, या फिर नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।

aadhaar card download

यूजर्स चाहें तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से भी नाम बदल सकते हैं।

विवाह के बाद आधार में नाम बदलने की प्रक्रिया

शादी के बाद नाम बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। वहां आधार नामांकन फॉर्म भरना होगा जिसमें आपका 12 अंकों का आधार नंबर और नया नाम दर्ज होगा। इसके साथ मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी अटैच करनी होगी। यदि मैरिज सर्टिफिकेट पर पति या पत्नी का नाम मौजूद है, तो आधार कार्ड लिंकिंग फॉर्म के जरिए दोनों आधार को लिंक भी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

End of Feed