PAN Card: पैन कार्ड एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। जिम्मेदार करदाता के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करने में यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो या फिर पासपोर्ट बनवाना हो, पैन कार्ड हर जगह काम आता है। कभी-कभी पैन कार्ड बनवाते हुए जानकारी गलत हो जाती है जिस वजह से काफी दिक्कात्तों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे आसान स्टेप्स में अपने पैन कार्ड में सुधार कैसे कर सकते हैं।
पैन कार्ड में बदलना है नाम या अन्य जानकारी, घर बैठे ऐसे करें सुधार
गलत जानकारी से होगी समस्या
पैन कार्ड में जानकारी गलत हो तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए बैंक में अकाउंट खुलवाना आपके लिए चुनौती बन जाता है। इतना ही नहीं, इनकम टैक्स फाइल करने में भी आपको बहुत परेशानी हो सकती है और पैन कार्ड में आपका नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी गलत होने की वजह से आपकी पासपोर्ट एप्लीकेशन भी रद्द हो सकती है।
घर बैठे ऐसे सही करें जानकारी
आइये आपको बताते हैं कि आप पैन कार्ड में ऑनलाइन बदलाव किस तरह कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और पैन सर्विसेज की कैटेगरी में ‘चेंज ऑर करेक्शन इन पैन कार्ड’ के ऑप्शन में जाकर ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब आपके सामने पैन कार्ड करेक्शन फॉर्म खुलेगा। बहुत ही ध्यान से पैन कार्ड में सही जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 3: इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फाइल का फॉर्मेट और साइज जरुर चेक करें।
स्टेप 4: फॉर्म भर लेने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेज दिया जाएगा।
स्टेप 5: पेमेंट हो जाने के बाद आपको रेफेरेंस नंबर मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप अपनी एप्लीकेशन ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
