यूटिलिटी

Aadhaar: 5 साल का हो गया बच्चा, इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं बाल आधार कार्ड

भारत में आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। भारतीय नागरिक के रूप में लोगों की पहचान सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने में आधार कार्ड बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही स्कूल में भी आधार कार्ड मांगा जाता है। अगर आपका बच्चा 5 साल का हो गया है तो आप उसका आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि बाल आधार कार्ड कैसे बनवाया जाता है?

Image

5 साल का हो गया बच्चा, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो बनवाएं बाल आधार कार्ड

Photo : Times Now Digital

Aadhaar: आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर भारतीय नागरिक के रूप में अपनी पहचान सिद्ध करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड बहुत ही जरूरी है। आजकल बच्चों के एडमिशन के समय पर स्कूल में भी आधार कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में अगर आपका बच्चा 5 साल का हो गया है तो आप बाल आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आज हम आपको बाल आधार कार्ड और इसके एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है बाल/ब्लू आधार कार्ड?

बाल आधार कार्ड को ब्लू आधार कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के आधार कार्ड के लिए फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनर जरूरी नहीं होता है। बाल आधार या ब्लू आधार कार्ड 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए जारी किया जाता है। यह सामान्य आधार कार्ड की तरह ही होता है। बच्चे की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी को मिलाकर 12 अंकों का आधार नंबर तैयार किया जाता है। बच्चों की उम्र कम होने की वजह से ब्लू आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन शामिल नहीं किया जाता।

इस तरह बनवा सकते हैं ब्लू आधार

आइये आपको बताते हैं कि आप आसान स्टेप्स में ब्लू आधार कार्ड किस तरह बनवा सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां ‘माई आधार’ सेक्शन में जाकर ‘बुक एन अपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अब न्यू आधार के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर (माता-पिटा का मोबाइल नंबर) और कैप्चा दर्ज करें। रिलेंशनशिप विद हेड ऑफ फैमिली के ऑप्शंस में ‘चाइल्ड (0-5 साल)’ का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 3: बच्चे की जानकारी दर्ज करें और नजदीकी आधार सेंटर की अपॉइंटमेंट बुक कर लें। अपॉइंटमेंट वाले दिन बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी उअर रिफरेन्स नंबर लेकर आधार सेंटर पहुंचें।

स्टेप 4: डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो जाने के बाद माता-पिता के बायोमेट्रिक के आधार पर बच्चे का आधार कार्ड लिंक किया जाएगा।

स्टेप 5: इसके बाद आपको एक्नॉलेज्मेंट नंबर दिया जाएगा। इस नंबर से आप अपनी एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article