UP Rahi APP Download: घर बैठे महज 5 मिनट में बुक करें यूपी रोडवेज बस की टिकट, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 12:25 PM IST

UP Rahi APP Download: अब आपको यूपी रोडवेज बस की टिकट करने के लिए बस डिपो के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मात्र 5 मिनट में ऑनलाइन मोबाइल फोन से एडवांस टिकट कर सकते हैं। इसके लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने यूपी राही ऐप लॉन्च किया है। यहां देखें स्टेप बाय स्टेप कैसे करें टिकट।

UP Rahi APP Download: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश वासियों को बस व्यवस्था की बेहतर सुविधा के लिए एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार सैकड़ो नई रोडवेज बस चलाने जा रही है, वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए राही ऐप लॉन्च (Roadways Bus Booking Online) किया है। अब आपको यूपी रोडवेज बस की टिकट करने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगाने या चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मात्र 2 से 5 मिनट में अपनी ऑनलाइन टिकट कर (UPSRTC Online Reservation) सकते हैं। बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने यूपी राही ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए आप मात्र 5 मिनट में किसी भी रूट पर चलने वाली रोडवेज बस की टिकट कर सकते हैं।

यहां आपको बस के चलने के समय व सीट नंबर से संबंधित सारी जानकारी मुहैया करवा (UPSRTC Online Booking Login) दी जाएगी। इस ऐप के जरिए यात्री अपनी यात्रा के दौरान बस ड्राइवर के व्यवहार, बस में साफ सफाई की स्थिति व अन्य मुद्दों पर अपना फीडबैक दे सकेंगे व शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इस पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें UP Rahi APP और इसके जरिए कैसे बुक करें अपनी टिकट। यहां देखें स्टेप बाय स्टेप।

End of Feed