IRCTC Train Booking: अब सिर्फ बोलकर बुक हो जाएगा ट्रेन टिकट, जानें ये गजब की ट्रिक

IRCTC Ticket Booking, Train Ticket Booking With AI: भारतीय रेलवे AskDisha नाम से एक एआई चैटबॉट लेकर आया है। इस टूल की मदद से आप बिना एक भी अक्षर टाइप किए सिर्फ बोलकर टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम इस टूल की मदद से टिकट बुकिंग का पूरा प्रोसेस बता रहे हैं।

IRCTC Ticket Booking, Train Ticket Booking With AI: भारत में लाखों-करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। रेलवे टिकट ऑनलाइन बुकिंग के लिए IRCTC ऐप या वेबसाइट की मदद ली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप बोलकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। जी हां! भारतीय रेलवे AskDisha नाम से एक एआई चैटबॉट लेकर आया है। इस टूल की मदद से आप बिना एक भी अक्षर टाइप किए सिर्फ बोलकर टिकट बुक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका।

Train Ticket Booking With AI

Train Ticket Booking With AI

कैसे करें ट्रेन टिकट बुक?

स्टेप 1

सबसे पहले, आपको IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा। वहां AskDisha का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, यात्री IRCTC के X अकाउंट या WhatsApp के जरिए भी इस सर्विस से जुड़ सकते हैं।

स्टेप 2

चैटबॉट से कनेक्ट करने के बाद, "Hello" या "Ticket Book" जैसे शब्दों का उपयोग करें। इसके बाद, यह वर्चुअल असिस्टेंट आप से जरूरी जानकारी मांगेगा, जैसे: कहां से यात्रा शुरू करनी है (Source Station) और कहां जाना है (Destination Station), इसके अलावा यात्रा की तारीख और यात्रा की क्लास (स्लीपर, 3AC, 2AC, फर्स्ट क्लास आदि)

स्टेप 3

इन जानकारियों के आधार पर, AskDisha यात्री को उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखाएगा। इसमें ट्रेन के समय और सीट की उपलब्धता जैसी जानकारी भी होगी। यात्री अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास को सिलेक्ट कर सकते हैं।

स्टेप 4

चयन के बाद, वर्चुअल असिस्टेंट बुकिंग की जानकारी को वेरीफाई करेगा। जब जानकारी सही होगी, तब पेमेंट के लिए विकल्प दिए जाएंगे।

स्टेप 5

पेमेंट करने के लिए आप UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होते ही टिकट की कंफर्म हो जाएगा और PNR नंबर मिल जाएगा।

स्टेप 6

टिकट बुकिंग पूरी होने के बाद, ई-टिकट आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। यात्रा के दौरान आप इसे दिखाकर सफर कर सकते हैं।

टिकट कैंसलेशन भी बोलकर कर सकेंगे

अगर किसी कारणवश यात्रा की योजना बदल जाती है, तो AskDisha 2.0 की मदद से टिकट को आसानी से कैंसिल भी किया जा सकता है। इस सुविधा से ट्रेन यात्रा और भी सुविधाजनक हो गई है। अब बिना लंबी लाइन में लगे या टाइप किए, यात्री सिर्फ बोलकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

End of Feed