यूटिलिटी

आयुष्मान हेल्थ कार्ड पर मिलता है 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

आयुष्‍मान भारत योजना को पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। सरकार इस स्कीम के जरिए पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। केंद्र सरकार ने इस स्कीम को 2018 में लॉन्च किया था। ऑनलाइन अप्लाई करके आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं।

Image

Ayushman Bharat, Ayushman Bharat Yojana, Ayushman Bharat Card,

Photo : iStock

Ayushman Bharat Yojana: सरकार देश के नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें से एक है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के जरिए सरकार देश के निम्न वर्ग के आय वाले लोगों को सरकार पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाना पड़ता है। केंद्र सरकार ने इस स्कीम को 2018 में लॉन्च किया था। अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन अप्लाई करके आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

आयुष्मान योजना के लिए देश का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। सरकार ने इसके लिए 18 साल की उम्र तय की है। अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो जरूरी है कि आपका नाम SECC-2011 में होना चाहिए। आवेदन के बाद अगर आप स्कीम के लिए तय पैमाने पर खरे उतरते हैं हेल्थ कार्ड आपको जारी कर दिया जाएगा।

वेबसाइट पर चेक करें अपनी पात्रता

आयुष्मान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको pmjay.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद पेज पर आपको 'Am I eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस स्टेप के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप स्कीम के पात्र हैं या नहीं। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा आप आसानी से मोबाइल ऐप के जरिए भी इस स्कीम के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।

ऐप के जरिए कैसे करें रजिस्टर

  • आयुष्मान कार्ड ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर इसमें डालकर रजिस्‍ट्रेशन करें।
  • ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड जैसे कुछ डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद सरकार की ओर से आपके नाम को योजना में रजिस्‍टर्ड कर दिया जाएगा।
आयुष्‍मान भारत योजना को पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। सरकार इस स्कीम के जरिए पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप आसानी से स्कीम में लिस्टेड अस्पतालों में मुफ्त में पांच लाख रुपये तक इलाज करवा सकते हैं।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article