AC electricity consumption: गर्मी बढ़ते ही AC यानी एयर कंडीशनर की जरूरत भी बढ़ जाती है, लेकिन उसके साथ ही बढ़ता है बिजली का बिल। अगर आप 1 टन का AC रोज 8 घंटे चलाते हैं, तो यह आपकी जेब पर कितना असर डालेगा, इसका अंदाजा होना जरूरी है। यहां हम आपको एसी और बिजली के खर्च को लेकर विस्तार से बता रहे हैं।
1 टन का एसी कितनी खाएगा बिजली
जानकारों के मुताबिक, एक सामान्य 1 टन इनवर्टर AC रोजाना करीब 8 यूनिट बिजली खपत करता है, जिससे महीने भर में 240 यूनिट तक का बिल बन सकता है। हालांकि, यदि आप इससे ज्यादा समय तक AC चलाते हैं तो आपकी बिजली खपत बढ़ भी सकती है। ऐसे में बिजली की समझदारी से खपत करना बेहद जरूरी हो जाता है।
ऐसे लगाएं हिसाब-किताब
अगर आप रोजाना 8 घंटे तक 1 टन का एसी चलाते हैं, तो यह आपकी बिजली खपत और बिल दोनों पर साफ असर डालता है। आमतौर पर 1 टन का इनवर्टर AC हर घंटे करीब 1 यूनिट बिजली की खपत करता है। ऐसे में दिनभर में यह 8 यूनिट और महीने भर में करीब 240 यूनिट खपत कर सकता है।
अगर बिजली का टैरिफ 7 रुपये प्रति यूनिट (यह अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग हो सकती है) है, तो महीने का कुल खर्च 1,680 तक हो सकता है। हालांकि, यह आंकड़ा एसी की दक्षता, इस्तेमाल के तरीके, और कमरे के तापमान पर भी निर्भर करता है। इनवर्टर AC कुछ मामलों में बिजली बचा भी सकता है।
